29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

ट्रेन में युवती का गला रेतने वाला फंदे पर झूला: MP के सीहोर में आरोपी ने जेल में खुदकुशी की, 5 दिन पहले की थी प्रेमिका की हत्या

मध्यप्रदेश के सीहोर जिला जेल में हत्या के एक आरोपी ने बैरक में ही सुसाइड कर ली। एक जून को नर्मदा एक्सप्रेस में युवती की हत्या करने वाला आरोपित 2 जून से जिला जेल में बंद था। मुल्जिम की आरटपीसीआर रिपोर्ट नहीं आने के कारण अलग कक्ष में रखा था। युवक ने 5 दिन पहले सीहोर-इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस में युवती की गला रेतकर हत्या कर दी थी। आरोपी सागर सोनी ने सोमवार को शाम करीब 4 बजे अपनी बनियान फाड़कर फंदा बनाया और बैरक की खिड़की से लटक गया।

खबर यह भी है👉👉👉 इंदौर-बिलासपुर ट्रेन में हुई हत्या में हुआ नया खुलासा, पुलिस जांच में जुटी

जानकारी के अनुसार शाम की चाय लेकर जब जेल प्रहरी बैरक के अंदर गया तो सागर को खिड़की से लटके हुए देखा। जिला जेल के जेलर संजय सेलम ने बताया कि सागर को फंदे से उतारा गया, तब सांसें चल रही थीं। उसे तुरंत जेल अस्पताल ले जाया गया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी एसएस चौहान पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। हालांकि कस्टडी में मौत होने से मामले की ज्यूडीश्यिल जांच के चलते पीएम नहीं हो सका है। वहीं एएसपी समीर यादव ने बताया कि मर्ग की सूचना मिलने पर पंचनामा बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले की जांच के बाद पीएम कराया जाएगा।

खबर यह भी है👉👉👉 ट्रेन में युवती की हत्या का आरोपी गिरफ्तार,बोला बात करना बंद किया तो मार डाला

5 दिन पहले की थी प्रेमिका की हत्या

5 दिन पहले नर्मदा एक्सप्रेस (08233) के डी-3 स्लीपर कोच में 27 साल की मुस्कान हाड़ा की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। वह इंदौर से भोपाल अपने भाई से मिलने जा रही थी। बताया जाता है, युवती कोच में दरवाजे के पास युवक से कुछ देर बात करती रही। इसके बाद वह अपनी सीट की तरफ भागी और लड़खड़ाकर गिर गई।मुस्कान के परिवार वालों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था। सागर ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उसका युवती से अफेयर था। युवती ने उससे बात करना बंद कर दिया था। इसी वजह से खफा होकर उसकी हत्या कर दी। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जिला जेल सीहोर भेज दिया गया।

सोमवार की शाम को जब जेल प्रहरी सागर सोनी को चाय देने गया तो वह खुद की टीशर्ट से फंदा बनाकर दरवाजे से लटका हुआ था, जिसे तत्काल उतारकर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस व वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई है। ज्यूडीशियल जांच के बाद शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंपा जाएगा। संजय सेलम, जेलर जिला जेल सीहोर

सागर सोनी की खुदकुशी की है,लेकिन यह डीजे साब के कार्यक्षेत्र का विषय है,जिसकी जांच की जाएगी। वहीं मंगलवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

चंद्र मोहन ठाकुर,कलेक्टर

Related posts

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का ऐलान- अभी नहीं खुलेंगे स्कूल, नहीं बढ़ेगी ट्यूशन फीस

MP SIDHI NEWS TEAM

खरगोन हादसे में गंभीर रूप से घायल शुभम शुक्ला की हालत में सुधार- वेंटिलेटर हटाया गया

MP SIDHI NEWS TEAM

शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, ये 5 योजनाएं फिर शुरू होंगी, अप्रैल-मई से लाखों को मिलेगा लाभ

MP SIDHI NEWS TEAM

2 comments

सतना में युवक की हत्या:रिश्तेदारी में गए युवक का गला रेता, पटपरिया नाले के पास मिला शव - MP Sidhi News June 7, 2021 at 10:31 pm

[…] खबर यह भी है👉👉👉 ट्रेन में युवती का गला रेतने वाला फंदे… […]

Reply
मध्यप्रदेश कांग्रेस ने संगठन में किया बड़ा फेरबदल, वरिष्ठ नेता में असंतोष - MP Sidhi News June 8, 2021 at 1:25 pm

[…] खबर यह भी है👉👉👉 ट्रेन में युवती का गला रेतने वाला फंदे… […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!