29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मेरा विंध्य

सतना में युवक की हत्या:रिश्तेदारी में गए युवक का गला रेता, पटपरिया नाले के पास मिला शव

उचेहरा थाना क्षेत्र में पटपरिया नाले के पास सोमवार सुबह युवक का लहूलुहान हालत में शव मिला है। बताया गया, रविवार को युवक रिश्तेदारी में आया था। जहां रात में नाले के किनारे बैठकर कई रिश्तेदारों ने शराबखोरी की थी। इसके बाद किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। युवक की गला रेतकर हत्या कर दी।जानकारी के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र मिश्रा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को मृतक के रिश्तेदारों ने बताया कि शाम तक सभी साथ में थे, लेकिन कब पार्टी करने चले गए और हत्या हो गई। उन्हें नहीं पता।

खबर यह भी है👉👉👉 ट्रेन में युवती का गला रेतने वाला फंदे पर झूला: MP के सीहोर में आरोपी ने जेल में खुदकुशी की, 5 दिन पहले की थी प्रेमिका की हत्या

मामले को संदिग्ध मानते हुए एसपी धर्मवीर सिंह को अवगत कराया गया। एसपी ने फारेंसिंक एक्सपर्ट डॉ. आरपी शुक्ला को मौके पर बुलाया है।थाना प्रभारी राजेन्द्र मिश्रा ने घटनाक्रम को एसपी धर्मवीर सिंह से बताया था। खुद एसपी घटनास्थल पर पहुंचे है। साथ ही, रीवा से एफएसएल टीम के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. आरपी शुक्ला को मौके पर बुलाया। फारेंसिक जांच में सामने आया है, पार्टी के बाद ही गला रेत कर हत्या की गई है।

खबर यह भी है👉👉👉 राष्‍ट्र के नाम संबोधन में पीएम मोदी का ऐलान, 18+ वाले हर व्यक्ति को वैक्सीन मुफ्त और 80 करोड़ लोगों को नवंबर तक मुफ्त राशन

जानकारी के मुताबिक अशोक चौधरी पिता शंकर चौधरी निवासी डाडी थाना मैहर अपने रिश्तेदारी में उचेहरा आया था। वह चौधरी मोहल्ला स्थित कार्यक्रम में रविवार को पूरा दिन रहा। फिर शाम को सभी लोग पटपरिया नाले में शराब पार्टी करने चले गए। इसी दौरान किसी रिश्तेदार ने देर रात गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। सोमवार सुबह नदी की ओर शौच करने आए लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। जानकारी के बाद पहुंची उचेहरा पुलिस ने मोहल्ले के लोगों से पूछताछ कर युवक की शिनाख्त अशोक चौधरी पिता शंकर चौधरी निवासी डाडी के रूप में की।

Related posts

पति को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ट्रांसपोर्टर ने पत्नी से किया रेप, केस दर्ज

MP SIDHI NEWS TEAM

सतना में प्रधानमंत्री मोदी की फोटो पर स्वास्थ्यकर्मियों ने चढ़ा दी माला, वायरल हुई वीडियो

MP SIDHI NEWS TEAM

संघ परिवार के सदस्य को कांग्रेस में शामिल कर कांग्रेस ने शुरू किया घर चलो अभियान

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!