विन्ध्यनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनटीपीसी नहर में मंगलवार को एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी।मिली जानकारी के अनुसार सूचना पर पहुंची विन्ध्यनगर पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवा लिया है।महिला की पहचान हो गयी है।महिला ग्रीनहॉट की निवासी है जिसका नाम देवकली विश्वकर्मा पति छोटेलाल विश्वकर्मा उम्र 45 साल है।

हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस-
महिला नहर में कैसे पहुंची इसकी अभी जानकारी प्राप्त नहीं हो पायी है। हत्या या आत्महत्या फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।महिला के शव का पोस्टमार्टम बुधवार को किया जायेगा। विन्ध्यनगर पुलिस मृतक महिला के परिवार से पूछताछ कर रही है।
