18.1 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

घोटाला छिपाने के लिए सीएमएचओ कार्यालय में जानबूझ कर लगाई गई आग,अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

मध्य प्रदेश में टीकमगढ़ जिले के सीएमएचओ कार्यालय में रविवार को लगी आग के बारे में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट से नहीं लगी थी, बल्कि जानबूझ कर लगाई गई थी। इसके बाद से यह आशंका जताई जा रही है कि सीएमएचओ कार्यालय में दवा की सप्लाई में हुए घोटाले को छिपाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया।पुलिस के खुलासे के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।मामले में टीकमगढ़ के कलेक्टर सुभाष कुमार ने भी एक जांच कमेटी बनाई है।

खबर यह भी है👉👉👉 एकतरफा प्यार के चक्कर में युवती और उसकी 2 मासूम भतीजियों पर किया एसिड अटैक,आरोपी गिरफ्तार

इससे पहले खरगापुर से बीजेपी विधायक राहुल सिंह ने कोरोना काल में सीएमएचओ कार्यालय से की गई दवाइयों की सप्लाई में लाखों रुपये के घोटाले का आरोप लगाया था। उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कलेक्टर को पत्र भी लिखा था। इसके बाद पिछले शनिवार को एसडीएम और सीएमएचओ ने शहर के सिविल लाइन में स्थित मेडिकल एजेंसी पर कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया था। कार्रवाई के अगले ही दिन सीएमएचओ कार्यालय में आग लग गई और सारे रेकॉर्ड जलकर खाक हो गए।

खबर यह भी है👉👉👉 मध्यप्रदेश कांग्रेस ने संगठन में किया बड़ा फेरबदल, वरिष्ठ नेता में असंतोष

टीकमगढ़ के प्रभारी पुलिस अधीक्षक मुन्नालाल चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार की सुबह कलेक्ट्रेट में स्थित सीएमएचओ कार्यालय में आग लगने से रिकॉर्ड जल कर खाक हो गया था। मामले में पुलिस की जांच में पता चला कि आग शॉर्ट सर्किट से नहीं, बल्कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा लगाई गई थी। मामले में देहात पुलिस थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Related posts

पंचायत सचिव 3500 रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप, पीएम आवास की तीसरी किस्त निकालने के एवज में मांगे थे 4 हजार

MP SIDHI NEWS TEAM

पूर्व CM-सांसद समेत 9451 पॉजिटिव, 21 मरीजों में मिला BA.2 वेरिएंट, एक्टिव केस 70 हजार

MP SIDHI NEWS TEAM

पंचायत चुनाव पर बड़ी अपडेट, राज्य निर्वाचन आयोग के बड़े निर्देश, बदला प्लान, इस तरह होंगे मतदान

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!