
उत्तरप्रदेश के प्रयागराज निवासी एक शिक्षक ने बेटे और साथी के साथ मिलकर एक महिला की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव मध्यप्रदेश के सतना जिले के मझगवां थाना के क्रशर प्लांट के पास फेंक गए। शव पहचान में न आए, इसलिए चेहरा पत्थरों से कुचल दिया। अंधी हत्या का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने इंटर कॉलेज में पढ़ाने वाले शिक्षक गिरीशचंद्र मिश्रा को हिरासत में ले लिया। मामले में टीचर का बेटा और साथी अभी फरार है।
खबर यह भी है👉👉👉 घर से दहेज के पांच लाख और जेवर लेकर गायब हो गई लड़की,पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू
ऐसे की हत्या
एमपी-यूपी सीमा से सटे मझगवां थाना क्षेत्र में तीन जून को मिले महिला के शव की सिनाख्त करते हुए पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बताया गया कि ये अंधी हत्या ब्लैकमेलिंग के कारण की गई थी। पुलिस का दावा है कि प्रयागराज जिले के एक इंटर कॉलेज के शिक्षक ने महिला के प्रताड़ना से तंग आकर खुद जान देने की कोशिश की थी। तब बेटे ने दौड़कर अपने पिता की जान बचाते हुए कारण पूछा था। तो शिक्षक ने बताया कि एक महिला 7 लाख रुपए जमीन के एवज में ले चुकी है।अब न जमीन दे रही है और न पैसे उपर से ब्लैकमेलिंग कर रही है। ऐसे में चित्रकूट और मैहर घुमाने के बहाने शिक्षक ने बेटे और साथी के साथ मिलकर महिला की हत्या का प्लान बनाया। पश्चिम बंगाल की पासिंग कार क्रमांक डब्ल्यूबी 02 एआर 2500 में रास्ते में कोल्डड्रिंक में नींद की गोली देने के बाद महिला की गला घोंट कर सूनसान इलाका देख उसका शव फेंकते हुए उसकी पहचान न हो, इसलिए पत्थरों से उसका चेहरा कुचल दिया।
खबर यह भी है👉👉👉 एकतरफा प्यार के चक्कर में युवती और उसकी 2 मासूम भतीजियों पर किया एसिड अटैक,आरोपी गिरफ्तार
पुलिस सूत्रों का कहना है कि वारदात के दिन एसपी धर्मवीर सिंह यादव और फारेंसिक टीम के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. आरपी शुक्ला ने शव की तलाशी में मृतक के पैंट की जेब से दो पासपोर्ट साइज की फोटो मिले हैं। साथ ही दो पर्चियां मिली है। जिस पर मीना बेगम व कमलेश छटवा लिखा है। इसी पर्ची के पीछे गांव छटवा सिरसा सुनील तिवारी लिखा था। शव के पास के घड़ी व जेब से 14 सौ रुपए निकला है। जबकि युवती की उम्र करीब 30 वर्ष के आसपास थी। वहीं कुछ लोगों का दावा है कि एमपी-यूपी बॉर्डर एरिया होने के कारण यूपी के तरफ का शव हो सकता है। ऐसे में जांच के लिए पुलिस की एक टीम प्रयागराज भेजी गई है। जहां पर कई दिनों की खोज बीन के बाद पुलिस को सफलता मिली है।
खबर यह भी है👉👉👉 मध्यप्रदेश कांग्रेस ने संगठन में किया बड़ा फेरबदल, वरिष्ठ नेता में असंतोष
पत्रकार ने पहचानी फोटो
बताया गया कि एसपी द्वारा गठित टीम जब प्रयागराज में आरोपियों की तलाश कर रही थी। तब एक पत्रकार से पुलिस की मुलाकात हुई। पुलिस ने जैसे ही मांडा थाना क्षेत्र के पत्रकार को फोटो दिखाई तो उसने नाम पता और घर तक बता दिया। तब मृतका की पहचान जहरूनिशा उर्फ जोहरा पति मोहम्मद अमजल निवासी भारतगंज चिकान मोहल्ला वार्ड 7 थाना मांडा जिला प्रयागराज के रूप में कर ली। जो फोटो मृतका की जेब में थी। उस व्यक्ति की पहचान गिरीशचन्द्र मिश्रा पिता स्व. राधेश्याम मिश्रा (53) निवासी भवानीपुर थाना मांडा जिला प्रयागराज के रूप में हुई।
खबर यह भी है👉👉👉 ट्रेन में युवती का गला रेतने वाला फंदे पर झूला: MP के सीहोर में आरोपी ने जेल में खुदकुशी की, 5 दिन पहले की थी प्रेमिका की हत्या
इसके बाद पुलिस ने इंटर कॉलेज में पढ़ाने वाले शिक्षक गिरीशचंद्र मिश्रा को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में गिरीशचंद्र ने बताया कि महिला से पहला परिचय तब हुआ था, जब वो अपने बेटे का एडमिशन कराने स्कूल आई थी। इसके बाद महिला से मुलाकात भी होने लगी। इस दौरान हम दोनों के बीच अवैध संबंध भी बने। इस बीच महिला ने जमीन दिलाने के एवज में 7 लाख रुपए ले लिए। फिर वह मुझे ब्लैकमेल करने लगी।

1 comment
[…] खबर यह भी है👉👉👉 7 लाख हड़पने के बाद ब्लैकमेल करती थी, हार… […]