24.4 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

मप्र सरकार का एक और बड़ा फैसला : महिला अपराध विशेष प्रकोष्ठ का नाम महिला सुरक्षा शाखा में परिवर्तित,गृह विभाग का आदेश जारी

 मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव से पहले नाम बदलने की कवायद जारी है।मप्र सरकार द्वारा कभी स्टेशन के तो कभी सड़क मार्ग के नाम बदले जा रहे है।अब महिला अपराध विशेष प्रकोष्ठ का नाम बदलकर महिला सुरक्षा शाखा कर दिया गया है।इस संबंध में गृह विभाग, मप्र शासन (Home Department) ने आदेश जारी कर दिए है।

मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार महिला उत्पीड़न और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस मुख्यालय के अधीन महिला अपराध विशेष प्रकोष्ठ का गठन किया गया था, जिसका नाम परिवर्तित कर अब महिला सुरक्षा शाखा कर दिया गया है।बता दे कि इस शाखा का गठन महिलाओं संबंधित अपराधों की सुनवाई के लिए किया गया है, इसमें पुलिस अफसर भी महिलाएं होती है।

बता दे कि इससे पहले मप्र सरकार द्वारा एक और बड़ा फैसला लिया गया है, जिसके तहत मध्य प्रदेश के इंदौर और भोपाल में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू की गई है। राज्य शासन द्वारा भोपाल और इंदौर में लागू की गई पुलिस आयुक्त प्रणाली के तहत भारतीय पुलिस सेवा, राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के पद-स्थापना आदेश जारी कर दिये गये हैं। पुलिस आयुक्त प्रणाली के अंतर्गत भोपाल में  मकरन्द देऊस्कर को और इंदौर में हरिनारायण चारी मिश्रा (IPS) को पुलिस आयुक्त पदस्थ किया गया है।

Related posts

नकली रेमडेसिविर मामले की सीबीआई जांच की मांग, कांग्रेस नेताओं ने गांधी प्रतिमा के सामने दिया धरना

MP SIDHI NEWS TEAM

संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म, भोपाल में मामला दर्ज, आरोपी पेंट्रीकार कर्मचारी झांसी स्टेशन से गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

विधानसभा अध्यक्ष से पूर्व अध्यक्ष की “ये कैसी शिकायत” 

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!