कल मध्य प्रदेश में 917 कोरोना नए मरीजों की पुष्टि हुई जिसके बाद प्रदेश में यह चर्चा है कि क्या फिर एक बार लॉकडाउन लगाया जाएगा इसी सवाल पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बंगाल दौरे पर निकलने से पूर्व मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि अभी पूरी तरह से करोना खत्म नहीं हुआ है, वायरस से बचने की जरूरत है. शिवराज सिंह चौहान ने लोगों को बोला मास्क पहनने की सलाह दी व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह दी साथ ही साथ बोला कि प्रशासन द्वारा जारी किए गए गाइडलाइंस को सभी अपनी दिनचर्या में शामिल करें. शिवराज सिंह जी ने जवाब दिया कि प्रदेश में आर्थिक गतिविधियां बंद नहीं होने दी जाएंगी बल्कि आर्थिक विकास को बढ़ावा दिया जाएगा।
मीडिया से चर्चा करते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि वैक्सीनेशन के अभियान में हम और तेजी लाने की कोशिश कर रहे हैं व्यवस्था शुरू की गई है गांव गांव में अभियान को फैलाया जा रहा है तथा जिन जिलों में संक्रमण ज्यादा है वहां वैक्सीनेशन को प्राथमिकता दी जा रही है

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना को लेकर गंभीर होने की जरूरत है लेकिन चिंता करने की आवश्यकता नहीं है. शिवराज सिंह ने कहा कि लोगों को मास्क पहनने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा प्रशासन द्वारा तय किए गए गाइडलाइन को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की आवश्यकता है.
