
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे देश को संबोधित करेंगे। पीएमओ द्वारा इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी गई है।
संभावना है कि पीएम मोदी अपने संबोधन में लोगों से कोरोना को लेकर सावधानी बरतने की अपील कर सकते हैं। इसी के साथ वैक्सीनेशन को लेकर भी संदेश दे सकते हैं। इसी के साथ कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच इस विषय पर भी उनके द्वारा अहम बात की जा सकती है। देश की अर्थव्यवस्था को लेकर भी बात की जाने की संभावना है।
