24.3 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशराजनीति

रैली निकालने को लेकर प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसियों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

इंदौर।राजनीतिक रैलियों को छूट और धार्मिक जुलूसों पर प्रतिबंध के विरोध में प्रदर्शन करने गए कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने पहले लाठीचार्ज किया, फिर वाटर कैनन से पानी मारकर उन्हें तितर-बितर किया। पुलिस की कार्रवाई में विधायक संजय शुक्ला, जीतू पटवारी समेत 10 कार्यकर्ताओं को चोटें आईं। इसके बाद जब प्रशासन ने नेताओं को ज्ञापन देने बुलाया तो उन्होंने अफसरों को गणेश जी की प्रतिमा गिफ्ट की।

रैली को लेकर पुलिस का कहना है कि कांग्रेस की बैठक में तय हुआ था कि वे राजबाडा से चार-चार लोगों की लाइन में काले कपड़े और मास्क लगाकर मौन रैली निकालेंगे और कोई गड़बड़ी नहीं होने देंगे। यह भी बताया गया कि नारेबाजी के बजाय तख्तियां लेकर हाथ में चलेंगे और अपनी ज्ञापन के माध्यम से अधिकारियों तक पहुंचाएंगे। जिसके बाद भी कांग्रेसी नहीं माने और उन्होंने अनुशासन तोड़ते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।

काले कपड़े और काले मास्क लगाकर रैली निकाली गई

सुबह करीब 10 बजे सभी विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेसी गांधी भ‌वन पर एकत्र हुए। इनमें से अधिकांश ने काले कपड़े और काले मास्क पहने थे। इसके साथ ही हाथों में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की तख्तियां थी। करीब एक घंटे बाद जब कांग्रेसियों का जमावड़ा हो गया और चार-चार की लाइन बनाई व राजबाडा से मौन रैली के रूप में कलेक्टोरेट के लिए रवाना हुए। रैली में वाल्मीकि समाज के लोग भी थे, जो प्रशासन से गोगादेव नवमी पर होने वाले आयोजन की स्वीकृति मांगने को लेकर साथ में थे। रैली में इंदौर कांग्रेस की प्रभारी विजया लक्ष्मी साधौ, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, विधायक संजय शुक्ला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल, सुरजीतसिंह चड्ढा आदि शामिल थे।

कांग्रेसियों को लाठीचार्ज कर खदेड़ा

रैली के कलेक्टोरेट के पास पहुंचते ही कुछ कांग्रेसियों ने अनुशासन तोड़ा और नारेबाजी शुरू कर दी, फिर वे कलेक्टोरेट तक पहुंचे तो ज्ञापन देने के लिए अंदर जाने की मांग करने लगे। पुलिस ने जब मना किया तो उन्होंने कलेक्टर या एडीएम को बाहर भेजने को कहा। इसे लेकर पुलिस व कांग्रेसियों में बहस होने लगी। इस दौरान कुछ कांग्रेसी उग्र हो गए और बैरिकेड्स लांघकर जाना शुरू किया। कांग्रेसी नहीं माने तो पुलिस ने वाटर कैनन से तेज बौछारें शुरू कीं, जिससे कांग्रेसी तितर-बितर हो गए।

Related posts

संसदीय क्षेत्र के विकास के मुद्दों को लोकसभा में लगातार उठा रही सांसद

VIKASH KUMAR DWIVEDI

पशुधन बीमा योजना प्रदेश के सभी जिलों में लागू , किसानों को बड़ी राहत

MP SIDHI NEWS TEAM

उपचुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका,पूर्व मंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता के भाई लेंगे भाजपा की सदस्यता

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!