25 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

कोरोना अपडेट : राहत की खबर आज 27 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग, जिले में आज 2 नए कोरोना संक्रमित मिले

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई कि शुक्रवार रात्रि 12 बजे तक कुल 905 सैंपल जांच के लिए भेजे गए और 880 लोगो की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमे से 2 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है।

सी.एम.एच.ओ. ने बताया कि कोरोना संक्रमण से व्यक्तियो को स्वस्थ होने के बाद शुक्रवार को 27 व्यक्तियो को डिस्चार्ज किया गया है। सभी को अपने घर पर अभी एक सप्ताह एहतियात बरतते हुए प्रदान की गई दवाओं का सेवन करने की सलाह दी गई, साथ ही सामाजिक दूरी, मास्क का उपयोग, बारंबार हाथ धोते रहने जैसी सावधानियां रखने की समझाइश दी गई है।

अब जिले में कुल 9200 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 8982 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है, और अब जिले में कुल 131 एक्टिव केस हो गए हैं तथा जिले में अब तक मृत्यु के कुल प्रकरण 87 हैं।

जिला मुख्यालय के शासकीय संस्थाओं में उपलब्ध 107 आइसोलेशन बेड में से 105 रिक्त है और 113 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड में से 96 रिक्त है तथा 10 बेड आई.सी.यू. में 3 बेड रिक्त है ।

दिनांक 5 जून 2021 को सायं 5:00 बजे तक 4 रेडमिशिविर इंजेक्शन लगाए गए, अब जिला औषधि भंडार में 138 वायल बैलेंस में है।

——कोरोना अपडेट—-
👉 जिले में 2 मिले नए कोरोना संक्रमित
👉 27 व्यक्तियो ने जीती कोरोना से जंग
👉 कुल संक्रमित 9200
👉डिस्चार्ज 8982
👉एक्टिव केस 131
👉 मृत्यु 87

Related posts

सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला ने लगवाया कोविड का टीका, जान है तो जहान है- केदारनाथ शुक्ला

MP SIDHI NEWS TEAM

भाजपा युवा मोर्चा ने मोदी जी के अभियान के समर्थन में चलाया हस्ताक्षर अभियान 

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी स्वास्थ्य विभाग ने जिंदा लोगों को बता दिया करो ना से मृत,लोगों ने खुद दफ्तर जाकर दिया जिंदा होने का सबूत

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!