20.2 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
MP Sidhi News
क्राइम

महिला को वॉट्सऐप कॉल पर प्राइवेट पार्ट दिखाता है अज्ञात व्यक्ति,कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मामला

दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी में रहने वाली महिला को अज्ञात व्यक्ति वॉट्सऐप कॉल कर अपना प्राइवेट पार्ट दिखाता है। महिला के पति ने फोन कर उससे बात करने का प्रयास किया तो आरोपी ने वहीं हरकत की। इसके बाद महिला के पति ने बिसरख कोतवाली पुलिस को मामले की शिकायत की। पुलिस ने घटना की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, ग्रेनो वेस्ट की एक सोसाइटी में एक महिला अपने परिवार के साथ रहती है। 5 दिसंबर 2020 को उनके फोन पर वीडियो कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने अश्लील हरकत की तो उन्होंने फोन काट दिया। उसकी हरकत को देखते हुए महिला ने भी अपना चेहरा दिखाना बंद कर दिया। दर्ज एफआईआर के मुताबिक आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद भी वह लगातार वॉट्सऐप पर वीडियो कॉल करता रहा। आरोपी भी अपना चेहरा कॉल के दौरान नहीं दिखाता था। जबकि उसे कई बार अपना चेहरा दिखाने के लिए कहा गया।

आरोपी की कॉल आई तो महिला के पति ने फोन रिसीव किया। आरोप है कि उसके बाद भी उसने चेहरे की जगह प्राईवेट पार्ट को ही दिखाया। उसकी अश्लील हरकत की वीडियो बना ली। पति की तहरीर पर पुलिस ने 2 जून को मामले की एफआईआर दर्ज कर ली है। बिसरख कोतवाली प्रभारी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Related posts

महिला ने 5 साल पहले पति की हत्या कर घर में दफनाया, अब किया देवर का मर्डर

MP SIDHI NEWS TEAM

सिंगरौली से पुणे ले जा रहे 75 लाख की एल्यूमीनियम की सिल्ली को ट्रक मालिक ने मनेंद्रगढ़ में 25 लाख में बेचा, तीन गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

बदमाशों ने बना डाली वन विभाग की डुप्लीकेट वेबसाइट, फर्जी भर्ती निकाल कर युवाओं के साथ ठगी की

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!