25.2 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

परिजनों ने किया पोस्टमार्टम से इंकार,अस्पताल के बाहर जमकर हुआ हंगामा

दमोह जिले के पथरिया थाने के बोतराई गावं की जहाँ एक दस साल का बालक निक्कू अहीरवाल साइकिल चलाते हुए गिर गया था और उसके सर में चोट आई थी। निक्कू के परिजन पहले पथरिया में उसका प्राथमिक उपचार कराने पहुंचे और जब वह उचित इलाज न होसका तब उसे जिला अस्पताल (hospital) लेकर गए।पर जबतक इलाज हो पाता उससे पहले ही निक्कू ने दम तोड़ दिया। जब बात आई मृतक बच्चे के पोस्टमार्टम (postmartam) की तब परिजनों ने पीएम कराने से इंकार कर दिया। जिसके बाद यहाँ तमाशा खड़ा हो गया।

खबर यह भी है👉👉👉 कटनी जीआरपी पुलिस की बड़ी कार्यवाही 3 लाख का गांजा स्टेशन में किया जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार

मना करने के बाद बच्चे की लाश को गोद में लेकर परिजन अस्पताल से भागने लगे लेकिन अस्पताल पुलिस चौकी के जवानो को जैसे ही इस बात का पता चला तो वह परिजनों को रोकने के लिए पहुंचे। परन्तु परिजन किसी भी प्रकार की बात मानने को तैयार नहीं थे।इसके बाद बीच सड़क पर हंगामा होने लगा और महिलायें पुलिस से उलझ गयीं।

खबर यह भी है👉👉👉 कटनी में युवक-युवती के शव मिले, जहर की खाली डिब्बी मिलने से पुलिस को प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या की आशंका

हालात बेकाबू होने पर अस्पताल चौकी मेँ पदस्थ जवानो को कोतवाली से अतरिक्त स्टाफ बुलाना पड़ गया जिसके बाद बीच सड़क पर चल रहा हंगामा शांत हुआ। पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद आखिरकार परिजन पोस्टमार्टम के लिए राज़ी हुए।

Related posts

चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में तैयार होंगे 8 लाख प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास, प्रदेश वासियों को मिलेगी बड़ी सौगात

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह 18 जून को आएंगे सीधी,जिला क्राइसेस मैनेजमेंट समिति की बैठक की करेंगे अध्यक्षता

MP SIDHI NEWS TEAM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की : कहा एग्रेसिव स्ट्रेटेजी अपनाकर कोरोना को समाप्त करें,मोबाइल टेस्टिंग यूनिट करें चालू

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!