
रतलाम। महिला सब इंस्पेक्टर ने आज गुरुवार को जहर खाने से मौत हो गई है। महिला सब इंस्पेक्टर ने बुधवार को जहर खा लिया था। सब इंस्पेक्टर कविता सोलंकी स्टेशन रोड थाने में पदस्थ थी अपने आवास पर जहर खाने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। जहां पर उपचार के दौरान आज उनकी मौत हो गई। महिला सब इंस्पेक्टर स्टेशन रोड थाने की महिला हेल्प डेस्क प्रभारी थी।
👉👉👉 चाचा पारस के मंत्री बनते ही चिराग पहुंचे हाईकोर्ट, लोकसभा स्पीकर के फैसले को दी चुनौती
कविता सोलंकी मंदसौर जिले के सीतामऊ की रहने वाली थी। सूचना मिलने के बाद कविता के परिजन रतलाम पहुंचे थे। हालांकि आत्महत्या की वजह का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। मृतक एसआई का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। जहां मृतिक के परिजन के साथ पुलिस के आला अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे हैं।
सरकारी आवास में खा लिया जहर
👉👉👉 मानव तस्करी : जबलपुर के दंपति ने जयपुर में किया युवती का डेढ़ लाख में सौदा
सब इंस्पेक्टर कविता सोलंकी बुधवार को ही छुट्टी से लौटी थी। जहां उन्होंने अपने सरकारी निवास पर जहरीली दवा खा। जहरीला पदार्थ खाने के बाद महिला सब इंस्पेक्टर ने थाने में पदस्थ साथी को तबीयत बिगड़ने कि सूचना दी थी। जिसके बाद सब इंस्पेक्टर को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
