24.3 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
Uncategorized

स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार,पुलिस ने दी दबिश स्पा सेंटर संचालक सहित पांच गिरफ्तार

इन दिनों कई स्पा सेंटर्स और ब्यूटी पार्लर देह व्यापार का अड्डा बन गए हैं। इनकी आड़ में कई जगहों पर अनैतिक गतिविधियों का संचालन होता है। कटनी जिले में भी कई स्पा सेंटर के खिलाफ शिकायतें मिल रही थी। कटनी जिले में विभिन्न स्थानों में संचालित स्पा सेंटरों में क्या हो रहा है। इसका पर्दाफाश बुधवार को कार्रवाई के दौरान हुआ। माधवनगर थाना अंतर्गत संचालित हो रहे एक स्पा सेंटर में पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में 2 युवक और 2 युवती को गिरफ्तार किया गया। यहां कुछ आपत्ति जनक सामग्री भी पुलिस ने बरामद की है।पुलिस ने स्पा संचालक को भी आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार किया है।

खबर यह भी है👉👉👉 ट्रेन में युवती की हत्या का आरोपी गिरफ्तार,बोला बात करना बंद किया तो मार डाला.

जानकारी के अनुसान इन दिनों कई स्पा सेंटर और ब्यूटी पार्लर देह व्यापार का अड्डा बन गए हैं। इनकी आड़ में अनैतिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इन शिकायतों के चलते पुलिस ने ‘हैवन फैमिली स्पा सेंटर पर दबिश दी और यहां से आपत्तिजनक हालत में दो युवक और दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने स्पा संचालक को आरोपित बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

खबर यह भी है👉👉👉 मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं की परीक्षा रद्द,मुख्यमंत्री ने किया ऐलान.

हैवन फैमिली स्पा” की मिल रही थी शिकायत

जानकारी के अनुसार महिला थाना में इस बात की लगातार शिकायत मिल रहीं थीं कि माधवनगर स्थित ‘हैवन फैमिली स्पा” में अनैतिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने ‘हैवन फैमिली स्पा’ में दबिश दी। इस दौरान पुलिस को कुछ लड़के लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। वहीं आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। यहां से संचालक संतोष दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीएसपी शालिनी परस्ते ने बताया कि 5 लोगों को गिरफ्तार फिलहाल जमानती धाराएं होने के कारण छोड़ दिया गया है। इसी आधार पर कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई में एसपी मयंक अवस्थी के निर्देशन में डीएसपी शालिनी परस्ते, झिंझरी चौकी प्रभारी रश्मि सोनकर, महिला थाना प्रभारी मंजू शर्मा, प्रियंका राजपूत, प्रधान आरक्षक गंगा प्रसाद वर्मा, आरक्षक जज कुमार, सुरेश कोरी, सैनिक मोतीलाल की भूमिका रही।

खबर यह भी है👉👉👉 भाजपा से मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने झोलाछाप डॉक्टरों को बताया देवदूत,कहा झोला छाप डॉक्टरों को भी दिया जाए कोरोना योद्धा का दर्जा.

Related posts

मध्यप्रदेश में कोरोना का महाविस्फोट, आज मिले 1033 पॉजिटिव, एक्टिव केस 2500 के करीब

MP SIDHI NEWS TEAM

दीपावली से पहले एक नई स्कीम लॉन्च होगी, स्वयं का उद्योग लगाने के लिए मिलेगा 2 करोड़ तक का लोन

MP SIDHI NEWS TEAM

शिवराज के मंत्रियों के बीच छिड़ी जंग : ठाकुर आंखें मत दिखाओ- यशोधरा राजे सिंधिया

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!