29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
क्राइमदेश विदेश

प्रेमी संग मिल पति का किया मर्डर, शव को 4 टुकड़ों में काट किचन में दफनाया

मुंबई के दहिसर इलाके में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पहले पति की हत्या की और फिर उसके शव को किचन में ही 4 टुकड़े करके दफना दिया। ये बात और है कि, वे ज्यादा दिन तक अपने गुनाह को छिपा नहीं सके। महिला की 6 साली की बच्ची ने ही उनके इस राज से पर्दा उठा दिया। हत्या के 11 दिन बाद पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है।बच्ची ने पुलिस को बताया कि मां और उसके प्रेमी ने उसके सामने उसके पिता की हत्या की है। हत्या का राज खुलने के बाद फरार हुई महिला और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

खबर यह भी है👉👉👉 स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार,पुलिस ने दी दबिश स्पा सेंटर संचालक सहित पांच गिरफ्तार.

मुंबई पुलिस के डीसीपी जोन -11 के विशाल ठाकुर ने बताया कि उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले रईस की शादी साल 2012 में शाहिदा से हुई थी। शादी के बाद दोनों मुंबई आ कर दहिसर पूर्व के खान कंपाउंड में किराए के घर में रह रहे थे। रईस दहिसर में ही रेलवे स्टेशन के पास एक कपड़े की दुकान में नौकरी करता था, जबकि पत्नी ढाई साल के बेटे और 6 साल की बेटी के साथ घर पर रहती थी। पुलिस के मुताबिक, पति की गैर हाजिरी में अनिकेत उर्फ अमित मिश्रा महिला के घर आने-जाने लगा। इस दौरान दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए। कुछ दिनों बाद इसकी भनक रईस को लग गई। इस बात को लेकर रईस और शाहिदा के बीच झगड़े शुरू हो गए। लगातार बढ़ते झगड़े से तंग आकर शाहिदा ने प्रेमी संग मिलकर उसे हटाने की योजना बनाई।

खबर यह भी है👉👉👉 ट्रेन में युवती की हत्या का आरोपी गिरफ्तार,बोला बात करना बंद किया तो मार डाला.

विशाल ठाकुर ने बताया कि 20 मई को रईस के घर से बाहर जाने की जानकारी मिलते ही अमित फिर से शाहिदा से मिलने आया। इस दौरान दोनों आपत्तिजनक हालत में थे और अचानक रईस घर पहुंच गया। इसके बाद पहले शाहिदा और रईस के बीच जमकर मारपीट हुई। फिर शाहिदा ने चाकू घोंप कर रईस की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने मिलकर उसका गला काटा दिया।शाहिदा ने प्रेमी की मदद से रईस की लाश के 4 टुकड़े करके उसे किचन में ही दफना दिया। इस बीच उसकी 6 साल की बेटी अपने ढाई साले के भाई के साथ खेलने के बाद बाहर से घर आ गई। शाहिदा ने अपनी 6 साल की बेटी को भी धमकाया कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो उसे भी बाप की तरह काटकर जमीन में दफना देगी। हालांकि, उसका फोन शाहिदा ने अपने पास ही रखा था। रईस के घर वालों का फोन आने पर शाहिदा कहती थी कि रईस बिना बताए कहीं चला गया है।

खबर यह भी है👉👉👉 मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं की परीक्षा रद्द,मुख्यमंत्री ने किया ऐलान.

रईस के अचानक गायब हो जाने के बाद उसके दोस्तों को संदेह हुआ। उनमें से एक ने दहिसर पुलिस स्टेशन में जाकर केस दर्ज करवाया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने अकेले में बच्ची का बयान दर्ज किया और इस मामले का खुलासा हुआ। बच्ची की गवाही के बाद पुलिस ने बुधवार को रईस की लाश को भी बरामद कर लिया है। शाहिदा ने भी अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।

Related posts

पुलिसकर्मी बनकर ब्लैकमेल कर रही थी, पुलिस ने किया रंगे हाथ गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

अक्टूबर में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर, बच्चों को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय चिंतित

MP SIDHI NEWS TEAM

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र कहा देश कोरोना संक्रमण सुनामी की गिरफ्त में, गरीबों को तत्काल आर्थिक मदद दी जाए

MP SIDHI NEWS TEAM

2 comments

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा प्री एग्जाम अब 25 जुलाई को :20 जून को होनी थी परीक्षा, कोरोना के बढ़त June 2, 2021 at 10:40 pm

[…] खबर यह भी है👉👉👉 प्रेमी संग मिल पति का किया मर्डर, शव को …. […]

Reply
लॉकडाउन में नियम विरुद्ध दुकान खोलना व तहसीलदार से अभद्रता करना दुकानदार को पड़ा महंगा, पहुंचा स June 3, 2021 at 10:35 am

[…] खबर यह भी है👉👉👉 प्रेमी संग मिल पति का किया मर्डर, शव को …. […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!