28.2 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
Uncategorizedखेल जगत

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का आयोजन अब भारत की जगह यूएई और ओमान में

आईसीसी के मुताबिक भले ही यह टूर्नामेंट भारत में नहीं होगा लेकिन इस टूर्नामेंट की मेजबानी बीसीसीआई ही करेगा

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का आयोजन इस साल 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ओमान में किया जाएगा। आईसीसी ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) भारत से इस टूर्नामेंट को शिफ्ट किए जाने के बावजूद इसका मेजबान रहेगा। टी 20 विश्व कप का आयोजन भारत में होना था लेकिन कोरोना के कारण इसे यूएई शिफ्ट किया गया। आईसीसी के कार्यवाहक सीईओ जिओफ अलार्डिस ने कहा, “हमारी प्राथमिकता आईसीसी टी 20 विश्व कप को सुरक्षित आयोजित करने की है। हम इस बात से निराश हैं कि इसका आयोजन भारत में नहीं हो रहा है। इससे हमें स्पष्टता मिली कि हम इस टूर्नामेंट का आयोजन ऐसे देश में कराएं जहां बायो बबल वातावरण के तहत इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट का आयोजन हो सके।”

बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने कहा, “भारतीय बोर्ड टी 20 विश्व कप का आयोजन यूएई और ओमान में कराने के लिए उत्सुक है। हमें खुशी होती, अगर हम इसका आयोजन भारत में करते लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए बीसीसीअई इस टूर्नामेंट की मेजबानी यूएई और ओमान में करेगा।” इस टूर्नामेंट के लिए दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम, अबु धाबी के श्ेख जैयद स्टेडियम, शारजाह स्टेडियम और ओमान क्रिकेट अकादमी ग्राउंड को चयनित किया गया है। टूर्नामेंटके पहले राउंड में आठ क्वालीफाइंग टीमों को यूएई और ओमान के बीच विभाजित किया जाएगा। सुपर 12 के दौर में आगे बढ़ने वाली चार टीमों के साथ आठ क्वालीफायर शामिल होंगे।

Related posts

देखने वालों का दिल दहल उठा जब एक ही घर से डोली और अर्थी एक साथ उठी,पूरे इलाके में छाया मातम

MP SIDHI NEWS TEAM

स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार,पुलिस ने दी दबिश स्पा सेंटर संचालक सहित पांच गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

GST के दायरे में नही आएगा पेट्रोल डीजल

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!