29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
Uncategorizedमध्यप्रदेशमेरा विंध्य

सतना-रीवा में 30 मई तक शादी समारोह पर लगी रोक, 17 मई लॉकडाउन बढ़ाया गया,जबलपुर और सिंगरौली में 17 मई तक समारोहों पर लगाया जा चुका है प्रतिबंध

रीवा : मध्यप्रदेश में संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए कठोर निर्णय लिए जा रहे हैं। रीवा में तेजी से बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए जिला क्राइसिस मैनजमेंट की बैठक में 17 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का निर्माण किया गया है। कलेक्टर ने आदेश जारी किया हैं .सतना और रीवा ऐेसे जिले हैं, जहां 30 मई तक शादी और अन्य सामूहिक आयोजनों पर रोक लगा दी गई है। इसके पहले जबलपुर और सिंगरौली में 17 मई को शादियों पर रोक लगा दी गई थी। इस दौरान आवश्यक सेवाएं चालू रहेंगी। अनावश्यक घर से बाहर निकलने वालों पर सख्ती की जाएगी। मई में शादियों के लिए सबसे ज्यादा 15 दिन मुहूर्त थे। अभी 7 से 30 मई तक 13 मुहूर्त हैं।

मध्यप्रदेश में पिछले एक सप्ताह में पाजिटिविटी रेट चार प्रतिशत कम हुआ है। मध्य प्रदेश में कोरोना के 12,319 नए केस मिले हैं। राहत की बात यह है, पिछले 8 दिन से संक्रमितों के मिलने का आंकड़ा 13 हजार को पार नहीं कर पाया। पिछले 24 घंटे में 9,643 मरीज ठीक भी हुए। भले ही यह आंकड़ा नए मरीजों की संख्या से करीब ढाई हजार कम है, लेकिन पिछले सप्ताह नए संक्रमितों से ज्यादा मरीज स्वस्थ हुए।जबलपुर के हालात देखे तो रिकवरी रेट 86.63 हो गया है, जिसके  चलते कोरोना कफ्र्यू में दी गई छूट पर और प्रतिबंध लगा दिए गए है, शहर के मुक्तिधाम व कब्रिस्तान में 52 शवों का अंतिम संस्कार हुआ है, जिसमें तीन का आज अंतिम संस्कार किया गया है. 

Related posts

आज 6380 नए पॉजिटिव, इन जिलों में स्थिति गंभीर, एक्टिव केस 30 हजार

MP SIDHI NEWS TEAM

रीवा से नर्मदा उद्गम के दर्शन करने जा रहे परिवार की ​सड़क हादसे में 3 की मौत,4 लोग घायल

MP SIDHI NEWS TEAM

15,232 करोड़ रुपए का तीसरा अनुपूरक बजट पेश, जाने महत्वपूर्ण बातें और राशि प्रावधान

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!