
इंदौर-भोपाल के बीच सीहोर से पहले ट्रेन में युवती मुस्कान हाड़ा की हत्या के आरोपी सागर सोनी को भोपाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या के बाद मृतक युवती के परिवार वालों ने सागर पर आरोप लगाया था। मुस्कान हाड़ा को मारने वाला सागर भोपाल पुलिस की हिरासत में आ गया है।
आरोपी सागर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि पहले उसका युवती से प्रेम-प्रसंग था। लेकिन युवती ने उससे अब बात करना बंद कर दिया था।जिस वजह से नाराज होकर आरोपी द्वारा युवती की हत्या कर दी गई। मुस्कान की पहली शादी कपिल यादव नामक युवक से हुई थी। कुछ ही महीनों बाद कपिल को मुस्कान ने छोड़ दिया था।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि इसके बाद वह सागर से प्रेम करने लगी थी। कुछ ही दिन बाद मुस्कान ने सागर को छोड़ एक अन्य युवक से प्रेम करने लगी थी। ऐसे में सागर लंबे समय से मुस्कान से बात करने की फिराक में था, लेकिन वह बात नहीं कर पा रहा था।
मुस्कान के भोपाल आने के लिए उसकी सहेली ने ही ट्रेन में टिकट बुक किया था।मुस्कान को उसकी सहेली प्रिया ने भोपाल बुलाया था। उसने कहा था कि तुम भोपाल आ जाओ और यहीं पर नौकरी कर लेना। सागर सोनी रेलवे स्टेशन पर अखबार बेचने का काम करता था। मुस्कान की इसी सहेली से उसके भोपाल आने तक का ट्रेन का टिकट भी बुक किए जाने की बात सामने आई है। यह सहेली भोपाल के एक शॉपिंग मॉल में काम करती है।

3 comments
[…] खबर यह भी है👉👉👉 ट्रेन में युवती की हत्या का आरोपी गिरफ…. […]
[…] खबर यह भी है👉👉👉 ट्रेन में युवती की हत्या का आरोपी गिरफ…. […]
[…] खबर यह भी है👉👉👉 ट्रेन में युवती की हत्या का आरोपी गिरफ… […]