25 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं की परीक्षा रद्द,मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

मध्य प्रदेश सरकार ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा कैंसिल कर दी है। सीबीएसई ने मंगलवार को 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं कैंसिल करने का निर्णय लिया था। इसके अगले ही दिन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी प्रदेश में इस साल 12वीं की बोर्ड परीक्षा कैंसिल करने का ऐलान किया।

बुधवार सुबह मुख्यमंत्री शिवराज ने स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के साथ मीटिंग की। इसके बाद ही उन्होंने इस फैसले का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि कोरोना की महामारी के चलते छात्र पहले ही परेशान हैं। वैसे में उनके ऊपर परीक्षा का बोझ डालना ठीक नहीं है।

राज्य में 10वीं की बोर्ड रद्द करने का फैसला पहले ही हो चुका है। 12वीं की परीक्षा को लेकर सरकार ने कहा था कि 5 जून के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा। सरकार ने यह भी कहा था कि स्टूडेंट्स को तैयारी के लिए कम से कम 20 दिनों का समय दिया जाएगा। सभी परीक्षाएं 15 दिन के अंदर आयोजित करने की तैयारी थी, लेकिन इसी बीच सीबीएसई का फैसला आ गया। इसके बाद एमपी बोर्ड की परीक्षाएं रद्द करने का भी फैसला ले लिया गया।

Related posts

10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीख बढ़ सकती है आगे, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की समीक्षा बैठक में लिया जाएगा फैसला

MP SIDHI NEWS TEAM

लव जिहाद : धर्म बदलकर आलम खां, आलम सिंह बन शादी का झांसा देकर किया था दुष्कर्म,हैदराबाद से गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, इन्हें मिली आयु में छूट, आवेदन की तिथि भी बढ़ी

MP SIDHI NEWS TEAM

2 comments

कोरोना अपडेट : राहत की खबर आज 25 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग, जिले में आज 15 नए कोरोना संक्रमित मि June 2, 2021 at 8:15 pm

[…] खबर यह भी है👉👉👉 मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12व…. […]

Reply
स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार,पुलिस ने दी दबिश स्पा सेंटर संचालक सहित पांच गिरफ्तार - MP Sidhi News June 2, 2021 at 9:30 pm

[…] खबर यह भी है👉👉👉 मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12व…. […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!