24.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

विन्ध्य को लेकर दिए गए कमलनाथ के बयान पर बयान पर अजय सिंह ने साधा निशाना, बीजेपी ने ली चुटकी

मध्य प्रदेश कांग्रेस खेमे में अब अपने ही कुनबे में सियासी घमासान मचा हुआ है। मैहर में पूर्व सीएम कमलनाथ के सरकार गिरने को लेकर दिए बयान पर कांग्रेस में ही बवाल खड़ा हो गया है।बीते दिनों पूर्व सीएम कमलनाथ ने 2018 के चुनाव के लिए विंध्य को जिम्मेवार ठहराया था। इसे लेकर अब पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कमलनाथ की आलोचना की है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह ने कहा कि अपनी अक्षमता का ठीकरा विंध्य पर न फोड़ा जाए। इस तरह के बयान से विंध्य का अपमान होता है। पार्टी के पुराने कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि इससे निराश हो जाते हैं। 

खबर यह भी है👉👉👉 डबरा पुलिस की शराब बनाने की फैक्ट्री पर दबिश, 16 लाख की शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार.

गुरुवार को सतना दौरे पर आए कांग्रेस नेता अजय सिंह पत्रकारों से रूबरू हुए। सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कमलनाथ विंध्य का अपमान कर रहे। सरकार गिरने का कारण विंध्य नहीं बल्कि खुद की जिम्मेदारी थी। वे चाहते तो सरकार बची रहती। 2018 में विंध्य की हार की वजह कुछ और थी। इसे हर कोई जानता है। कमलनाथ जी का विंध्य पर आरोप लगाना विंध्य की जनता का अपमान करना है।

खबर यह भी है👉👉👉 स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार,पुलिस ने दी दबिश स्पा सेंटर संचालक सहित पांच गिरफ्तार.

अजय सिंह ने सतना में कमलनाथ के बयान पर पलटवार करते हुए हा कि विंध्य के बारे में कमलनाथ का ये बयान सरासर गलत है और ये विंध्य क्षेत्र का अपमान है। विंध्य के लोगों के साथ षड्यंत्र हुआ है। सभी जानते हैं कि 2018 के चुनाव में गिनती के समय क्या हुआ था। फिर भी सरकार बनी लेकिन सरकार चल नहीं पाई इसके लिए विंध्य की जनता पर ठीकरा फोड़ना यहां के कार्यकर्ताओ का और जनता का अपमान है। ऐसी बातों से विंध्य की जनता और कार्यकर्ताओ का मनोबल गिरता है। वहीं कमलनाथ के उस बयान पर जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत महान नहीं बदनाम है, अजय सिंह ने कहा कि ऐसे मुद्दों पर संयम रखना जरूरी है।

खबर यह भी है👉👉👉 औद्योगिक विकास निगम के क्षेत्रीय कार्यालय में पदस्थ प्रभारी कार्यकारी संचालक एपी सिंह का 11 लाख रुपये रिश्वत लेते वीडियो वायरल.

कांग्रेस की अंतर्कलह पर बीजेपी ने ली चुटकी

इस मामले पर अब बीजेपी कांग्रेस की इस आंतरिक कलह पर चुटकी ले रही है।पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह द्वारा कमलनाथ पर की गई टिप्पणी को बीजेपी ने लपक लिया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हम हमेशा कहते थे कि कमलनाथ जी आप संयम रखिये, असत्य बोलिये, लेकिन तब कोई मानता नहीं था। अब तो खुद अजय सिंह ने ही ये बात कह दी, अब तो उनकी बात मानकर आप मौनी बाबा हो जाइये।

खबर यह भी है👉👉👉 बंधुआ मजदूर बना युवती के साथ दुष्कर्म,आरोपी के खिलाफ बलात्कार की धारा में मामला पंजीबद्ध.

Related posts

15 नग देशी पिस्टल के साथ अवैध देशी पिस्टल की तस्करी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रदेश में प्रारंभ हुए 94 कोविड केयर सेंटर,सभी जिलों में रेमडेसिविर इंजेक्शन की युद्ध स्तर पर आपूर्ति अधिक संकट वाले जिलों में स्टेट प्लेन से भेजी गई वैक्सीन….

MP SIDHI NEWS TEAM

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट रवीन्द्र कुमार चौधरी ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश

MP SIDHI NEWS TEAM

6 comments

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!