
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई कि मंगलवार रात्रि 12 बजे तक कुल 984 सैंपल जांच के लिए भेजे गए और 1026 लोगो की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमे से 15 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है।
खबर यह भी है👉👉👉 ट्रेन में युवती की हत्या का आरोपी गिरफ्तार,बोला बात करना बंद किया तो मार डाला.
सी.एम.एच.ओ. ने बताया कि कोरोना संक्रमण से व्यक्तियो को स्वस्थ होने के बाद मंगलवार को 25 व्यक्तियो को डिस्चार्ज किया गया है। सभी को अपने घर पर अभी एक सप्ताह एहतियात बरतते हुए प्रदान की गई दवाओं का सेवन करने की सलाह दी गई, साथ ही सामाजिक दूरी, मास्क का उपयोग, बारंबार हाथ धोते रहने जैसी सावधानियां रखने की समझाइश दी गई है।
खबर यह भी है👉👉👉 मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं की परीक्षा रद्द,मुख्यमंत्री ने किया ऐलान.
अब जिले में कुल 9179 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 8897 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है, और अब जिले में कुल 195 एक्टिव केस हो गए हैं तथा जिले में अब तक मृत्यु के कुल प्रकरण 87 हैं।
खबर यह भी है👉👉👉 इंदौर-बिलासपुर ट्रेन में हुई हत्या में हुआ नया खुलासा, पुलिस जांच में जुटी.
जिला मुख्यालय के शासकीय संस्थाओं में उपलब्ध 107 आइसोलेशन बेड में से 104 रिक्त है और 113 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड में से 84 रिक्त है तथा 10 बेड आई.सी.यू. में 1 बेड रिक्त है ।दिनांक 2 जून 2021 को सायं 5:00 बजे तक 1 रेडमिशिविर इंजेक्शन लगाए गए, अब जिला औषधि भंडार में 151 वायल बैलेंस में है।
——कोरोना अपडेट—-
👉 जिले में 15 मिले नए कोरोना संक्रमित
👉 25 व्यक्तियो ने जीती कोरोना से जंग
👉 कुल संक्रमित 9179
👉डिस्चार्ज 8897
👉एक्टिव केस 195
👉 मृत्यु 87
