25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने माध्यमिक शिक्षा मंडल के 9वीं और 11वीं के परीक्षा परिणाम 2021 घोषित किए

मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने माध्यमिक शिक्षा मंडल के 9वीं और 11वीं के परीक्षा परिणाम 2021 घोषित कर दिया है। छात्र अधिकारिक वेबसाइट vimarsh.mp.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। कक्षा 9 और कक्षा 11 के परिणाम 20 नवंबर से 28 नवंबर, 2020 तक आयोजित रीविजन टेस्ट में छात्रों के प्रदर्शन और इस साल 1 फरवरी से 9 फरवरी के बीच आयोजित की गई अर्धवार्षिक परीक्षाओं के आधार पर जारी किए गए है।

खबर यह भी है👉👉👉 अंतरराज्यीय बस सेवा 7 जून तक स्थगित, आदेश जारी.

MP Board 2021 कक्षा 9, 11 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट सर्वश्रेष्ठ पांच विषयों के आधार पर जारी किए गए। वहीं जिन स्टूडेंट्स के एक से ज्यादा सब्जेक्ट में 33 प्रतिशत अंक नहीं हैं उन्हें ग्रेस में 10 मार्क्स दिए गए। हालांकि अभी 75% स्कूल के परिणाम ही अपलोड हो सके हैं। शेष 25% की जानकारी अपलोड किए जाने की प्रक्रिया जारी है। जानकारी के अनुसार लगभग सभी बच्चों को उनके साल भर के प्रोजेक्ट के आधार पर पास माना जा रहा है, लेकिन परीक्षा नहीं दे पाने बच्चे सिर्फ फेल हो सकते हैं। कोरोना के कारण इस साल 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं आयोजित ही नहीं हो पाईं।

खबर यह भी है👉👉👉 दोस्ती में दगा : बच्चों को टॉफी लेनें भेज दोस्त की पत्नी के साथ किया दुष्कर्म.

75% स्कूलों का रिजल्ट अपलोड हो चुका स्कूल शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इसकी लिंक पहले ही अपलोड की जा चुकी है। प्रदेश के करीब 75% स्कूलों के परिणाम अपलोड हो चुके हैं। स्कूल सभी परिणाम अपलोड करने के बाद वाट्सऐप ग्रुप पर बच्चों को सूचना के साथ लिंक भी भेज देता है। एक साथ सभी का परिणाम नहीं देखा जा सकता है। इसमें सिर्फ उसी स्कूल के बच्चों का परिणाम आता है, जिस स्कूल का 100% परिणाम अपलोड कर दिया गया हो।

खबर यह भी है👉👉👉 08 जून को प्रातः 6 बजे तक लॉकडाउन घोषित, केवल सीमित गतिविधियों को रहेगी अनुमति,जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश.

भोपाल के जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना ने बताया कि भोपाल जिले के सभी स्कूलों के परिणाम अपलोड किए जा चुके हैं। अभी यह नहीं पता कि रिजल्ट क्या रहा, लेकिन सभी बच्चे पास हो गए होंगे। सिर्फ परीक्षा नहीं दे पाने या अनुपस्थित रहने वाले बच्चों की ही रिजल्ट निगेटिव रहेगा। परीक्षा परिणाम की किसी भी तरह की जानकारी विभाग द्वारा प्रचारित नहीं की गई।

खबर यह भी है👉👉👉 प्रेमी ने किया सुसाइड तो लड़की को मौत का जिम्मेदार बताते हुए लोगों ने जबरन शव से भरवा दी मांग.

MP Board 9-11th Result 2021 करें चेक

स्‍टेप 1: सबसे पहले वेबसाइट vimarsh.mp.gov.in पर जाएं।
स्‍टेप 2: होमपेज पर दिख रहे 9वीं, 11वीं के रिजल्‍ट लिंक पर क्लिक करें।
स्‍टेप 3: अब रिजल्‍ट पेज पर अपना जिला, ब्‍लॉक, स्‍कूल, क्‍लास भरकर कैप्‍चा दर्ज करें।
स्‍टेप 4: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्‍टेप 5: अब इसे चेक कर लें।
स्‍टेप 6: भविष्य के लिए इसका प्रिंट ले लें।

Related posts

दमोह में हार पर भाजपा सख्त, पांच मंडल अध्यक्ष और सिद्धार्थ मलैया पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित,जयंत मलैया को कारण बताओ नोटिस

MP SIDHI NEWS TEAM

त्योहारों पर संभल कर रहने की जरूरत, बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण, पिछले 24 घंटे में 12 नए मामले

MP SIDHI NEWS TEAM

नई बीमारी ने दी दस्तक… मध्यप्रदेश में अब तक 20 मरीज मिले

MP SIDHI NEWS TEAM

2 comments

पूर्व मंत्री लक्ष्‍मीकांत शर्मा का की मौत, कोरोना संक्रमित हुए थे - MP Sidhi News May 31, 2021 at 10:48 pm

[…] खबर यह भी है👉👉👉 मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने म…. […]

Reply
मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी की मध्यप्रदेश शासन की सरकारी गाड़ी में देशी शरा June 1, 2021 at 1:17 pm

[…] खबर यह भी है👉👉👉 मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने म…. […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!