24.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेश

जबलपुर हनीट्रेप मामला:प्रेम जाल में फंसाकर मांगे 15 लाख, नहीं दिए तो दुष्कर्म का केस कर दिया, गैंग में वकील भी शामिल, युवती पहुंची थाने, साथी हुए अंडरग्राउंड

जबलपुर में हनी ट्रेप का मामला सामने आया है। यहां के व्यापारी को प्रेमजाल में फंसाकर 15 लाख मांगे गए, नहीं देने पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया। गैंग में शामिल वकील समझौते के नाम रुपये ऐंठने का काम करते थे। मामले में शिकायत मिलने के बाद जबलपुर एसपी जांच कर रहे हैं। अब तक एसपी के पास कई लोग शिकायत लेकर पहुंच चुके हैं।

अपने प्रेम जाल में न जाने कितने लोगों को फंसाकर लाखों रु ऐंठने वाली युवती पर जबलपुर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू किया तो महिला के साथी वकील जहाँ अंडरग्राउंड हो गए है तो वही महिला एक बार पुनः एक युवक के खिलाफ रेप की शिकायत लेकर महिला थाने पहुँची, हालांकि महिला थाने में युवती का पुराना रिकॉर्ड पहले से ही रखा हुआ था, वही महिला ने इस बात जबलपुर के एक बेकरी कारोबारी के बेटे को अपना निशाना बनाया है।

जानकारी के अनुसार मामले का खुलासा आदर्श नगर के बेकरी कारोबारी मोहित डुडेजा की शिकायत के बाद हुआ। उसने एसपी को बताया कि युवती घमापुर की रहने वाली है। पड़ताल में पता चला है कि मोहित चौथा शिकार थे। उनसे पहले वह तीन लोगों को शिकार बना चुकी थी। मोहित जबलपुर के आदर्श नगर में रहते हैं। पहले महिला ने मोहित के साथ रिलेशन बनाए। इसके बाद ब्लैकमेलिंग का खेल खेलने लगी। मोहित से 15 लाख रुपये की डिमांड की। जब मोहित ने पैसा देने से इनकार कर दिया तो दुष्कर्म केस में फंसा दिया।

बेकरी कारोबारी मोहित डुडेजा के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

गुरुवार की शाम को युवती महिला थाने पहुँची और बेकरी कारोबारी के बेटे मोहित के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई, युवती का कहना है कि मोहित शादीशुदा है इसके बावजूद उसने उससे प्यार कर संबंध बनाए और अब उसकी फोटो को वायरल कर रहा है, युवती का कहना है कि इससे मैं बहुत डिप्रेशन में आ गई है वही महिला ने अपने ऊपर लगे उन आरोपों को बेबुनियाद बताया है जिससे उसके खिलाफ कई लोगो को प्रेमजाल में फंसाकर लाखो रुपये ऐंठने की शिकायत कई लोगो ने दर्ज कराई थी।

एसपी ने महिला थाना प्रभारी को सौपी जाँच

जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने कहा कि अभी मामले की जांच कर रहे हैं। जल्द ही अन्य खुलासे हो सकते हैं। बेकरी कारोबारी से महिला 15 लाख रुपये की डिमांड कर रही थी। उसने गोरखपुर थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था। वहीं दूसरे मामले में महिला ने एक कारोबारी की संपत्ति हड़प ली है। महिला ने एक कानपुर के कारोबारी को भी फंसाया है। पुलिस हर बिंदू पर बारिकी से जांच कर रही है।हनी ट्रेप से जुड़े सनसनीखेज़ मामले को एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने जांच के लिए महिला थाना प्रभारी को सौंपा हैI सूत्रों की माने तो युवती और उसके साथी वकीलों का पुराना रिकॉर्ड महिला थाने में पहले से ही उपलब्ध है, जिसकी बिनाह पर पुलिस जांच करेगी, 2 दिन पहले भी युवती के खिलाफ घमापुर थाने में सिंधी समाज के कुछ लोगों ने शिकायत दर्ज करवाई थी, इस पूरे मामले को एसपी ने गंभीरता से लिया है और महिला थाना प्रभारी शबाना परवेज को जांच सौंपी है, महिला ने पहला शिकार अपना 2016 में घमापुर में रहने वाले एक युवक को बनाया था और फिर उस से लाखों रुपए हड़प भी लिए थे इस दौरान महिला के साथ ही वकील भी इस पूरे कांड में मौजूद थे इसके बाद लगातार महिला रईसजादों को अपने प्रेम जाल में फ़साती रही और उनसे लाखों रुपए लूटती रही।

सूत्रों के अनुसार महिला का पहला शिकार विकास रामख्यानी नामक व्यवसायी था। पहले महिला ने खूबसूरती का जाल फेंका। फिर पुलिस में रेप का केस दर्ज करा दिया। मजबूरी में उसे समझौता करके शादी करनी पड़ी। आरोप है कि महिला ने उसकी सारी संपत्ति हड़प ली। महिला ने डिंडौरी में दोबारा रेप का केस करा दिया। फिलहाल ये केस कोर्ट में चल रहा है। महिला का दूसरा शिकार कानपुर के चर्चित व्यापारी अर्चित सलूजा बने। पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती की। फिर प्रेम के जाल में फंसा लिया। संबंध बनाकर महिला ने 40 लाख रुपये की डिमांड की। मनीष मेघवानी महिला का साथ दे रहा था। व्यापारी ने रुपये देने से इनकार कर दिया तो अपने वकीलों के साथ मिलकर रेप केस में फंसा दिया। पुलिस को मिली शिकायत के आधार पर महिला ने विकास समतानी के खिलाफ 2021 में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। 20 लाख नहीं देने पर केस करने की बात बताई गई। ये केस वर्तमान में कंचन गुप्ता अपर सत्र न्यायाधीश जबलपुर के यहां लंबित है।

Related posts

पटवारी नामांतरण के लिए ले रहा था रिश्वत, लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा

MP SIDHI NEWS TEAM

बुंदेलखंड के दिग्गज कांग्रेस नेता पूर्व आबकारी मंत्री, विधायक बृजेंद्र सिंह राठौर का कोरोना से निधन

MP SIDHI NEWS TEAM

1 से 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, स्कूल शिक्षा विभाग की नवीन तैयारी

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!