25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

दोस्ती में दगा : बच्चों को टॉफी लेनें भेज दोस्त की पत्नी के साथ किया दुष्कर्म

एक महिला के साथ उसके ही पति के दोस्त ने दुष्कर्म किया है। पति का दोस्त घर में आया। महिला के बच्चों को पैसे देकर टॉफी लेने भेज दिया। इसी बीच उसने धमकाकर महिला से दुष्कर्म कर दिया। वारदात के बाद महिला को धमकाया कि उसने वीडियो बनाया है। किसी से घटना का जिक्र किया, तो वायरल कर देगा। पीड़ित महिला ने अपने पति को घटना के बारे में बताया। महराजपुर के सेंथरी गांव में 30 वर्षीय महिला अपने पति व दो बच्चों के साथ रहती है। पति प्राइवेट जॉब करता है।शिकायत के बाद महाराजपुरा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार घटना 25 मई महारापुरा के सैंथरी गांव की है,घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित महिला ने अपने पति को घटना के बारे में बताया। पीड़िता ने बताया कि 25 मई दोपहर को पास में ही रहने वाला रामपाल सिंह पुत्र बदन सिंह उसके घर पहुंचा। रामपाल महिला के पति का दोस्त है, इसलिए महिला ने उसे अंदर आने दिया। रामपाल ने महिला से उसके पति के बारे में पूछा, तो उसने जवाब दिया कि वह ड्यूटी पर गए हैं। इसके बाद रामपाल ने महिला के बच्चों को 20-20 रुपए देकर कहा कि पास की दुकान से टॉफी ले आओ। बच्चों के घर से जाने के बाद रामपाल ने महिला को अंदर दूसरे कमरे में खींचकर कुंडी लगाकर दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध किया तो उसने मारपीट भी की।

वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी
वारदात के बाद आरोपी ने उसे धमकी दी थी कि अगर
मुंह खोला तो वह उसे बदनाम कर देगा। साथ ही, पति
और बच्चों को मार देगा। केस दर्ज होने के बाद पुलिस
ने जब दबिश दी, तो आरोपी अपने घर से फरार है।
उसके घर पर ताला लगा है।

Related posts

दमोह में एक हफ्ते और बढ़ा लॉकडाउन,1 जून से नहीं होगा अनलॉक

MP SIDHI NEWS TEAM

ज्योतिरादित्य सिंधिया को विधायक दल की बैठक में मिले थे 18 वोट, इसलिए कमलनाथ बने CM

MP SIDHI NEWS TEAM

रीवा में नदी के किनारे मिली किसान की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!