29.9 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

पूर्व मंत्री लक्ष्‍मीकांत शर्मा का की मौत, कोरोना संक्रमित हुए थे

मप्र के पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा का निधन हो गया। शर्मा ने कुछ देर पहले भोपाल के चिरायु अस्पताल में अंतिम सांस ली।लक्ष्मीकांत शर्मा कोरोना संक्रमित थे और उनका उपचार भोपाल के चिरायु अस्पताल में चल रहा था। पूर्व मंत्री शर्मा के छोटे भाई सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा हैं। लक्ष्मीकांत शर्मा 11 मई को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद वे 12 मई को भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती हुए थे। जहां उनका उपचार चल रहा था।

खबर यह भी है👉👉👉 मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने माध्यमिक शिक्षा मंडल के 9वीं और 11वीं के परीक्षा परिणाम 2021 घोषित किए.

60 वर्षीय शर्मा पहली बार वर्ष 1993 में 10वीं विधानसभा के लिए हुए चुनाव में पहली बार विधायक चुने गए थे। इसी कार्यकाल में उन्हें उत्कृष्ट विधायक के लिए पुरस्कृत किया गया था। इसके बाद वे वर्ष 1998, 2003 और 2008 में सिरोंज विधानसभा क्षेत्र से लगातार विधायक बनते रहे।

खबर यह भी है👉👉👉 अंतरराज्यीय बस सेवा 7 जून तक स्थगित, आदेश जारी.

लगातार चार बार विजयी शर्मा उमा भारती के कार्यकाल में राज्यमंत्री बनाए गए। इस दौरान वे खनिज और जनसंपर्क विभाग के मंत्री रहे। बाबूलाल गौर की सरकार में उन्हें खनिज और संस्कृति मंत्री बनाया गया। वहीं शिवराजसिंह चौहान की सरकार में वे उच्च शिक्षा मंत्री बनाए गए थे। वर्ष 2018 के चुनाव में भाजपा ने उन्हें टिकिट ना देकर उनके छोटे भाई उमाकांत शर्मा को टिकिट दिया था। जो जिले में सबसे अधिक मतों से विजयी हुए।

Related posts

MP स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर आयोग सख्त, गाइडलाइन जारी, पुलिस वेरिफिकेशन होगा अनिवार्य

MP SIDHI NEWS TEAM

शिवराज कैबिनेट का बड़ा फैसला, अप्रैल से MP में फिर शुरू होगी ये योजना

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना का महा विस्फोट, 24 घंटे में 11 हजार से अधिक पॉजिटिव, एक्टिव केस 61 हजार के पार

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!