29.2 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी की मध्यप्रदेश शासन की सरकारी गाड़ी में देशी शराब पी रहा था स्टॉप, वीडियो वायरल

कोरोना कर्फ्यू के बीच शासन-प्रशासन से जुड़े लोग ही मनमानी कर रहे हैं। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी के सरकारी वाहन में उनके ही कर्मचारी शराब पी रहे थे। लोगों ने जब वीडियो बनाया तो वे भागने लगे। रोकने पर कहा, सरकारी गाड़ी है, हाथ मत लगाना।

खबर यह भी है👉👉👉 पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल सहित दो दर्जन लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मामला.

पूरा मामला

दरसअल,सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें कुछ लोग एक सरकारी कार में देसी शराब पीते दिख रहे हैं। यह वीडियो रायसेन जिले के सतलापुर थाने के पास का है, जिसे यहां के रहवासियों ने बनाया। कर्मचारी सायरन बजा रहे थे, इसलिए रहवासियों ने सोचा कि पुलिस आई है। शराब पीने वाले कर्मचारी स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी के हैं और उनके सरकारी वाहन (एमपी-02-एवी-6452) में बैठ कर शराब पी थी।

खबर यह भी है👉👉👉 पूर्व मंत्री लक्ष्‍मीकांत शर्मा का की मौत, कोरोना संक्रमित हुए थे.

मंत्री ने कहा, जानकारी नहीं, कार्रवाई करूंगा

जब इस बारे में मंत्री से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है। रविवार को बारिश हुई थी, उस दौरान स्टाफ के कर्मचारी किसी को छोड़ने गए थे, यह मामला उसी समय का हो सकता है। दोषियों पर कार्रवाई करूंगा।

खबर यह भी है👉👉👉 मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने माध्यमिक शिक्षा मंडल के 9वीं और 11वीं के परीक्षा परिणाम 2021 घोषित किए.

धमका कर भाग निकले

जब लोगों ने कार के पास जाकर देखा तो वहां तीन लोग शराब पी रहे थे। उन्होंने कर्मचारियों से बाहर निकलने को कहा तो वे बोले- ये सरकारी गाड़ी है, हाथ मत लगा देना। गाड़ी स्टार्ट करके जाने लगे। इसी दौरान वीडियो बना रह शख्स ने उनकी गाड़ी रोकने की कोशिश की। लेकिन उसे धमका कर भाग निकले।

Related posts

सीधी जिले में मनरेगा योजना बेरोजगार श्रमिकों के लिए साबित हो रही मजाक,श्रमिकों के बजाय मशीनों से कराया जा रहा काम

MP SIDHI NEWS TEAM

किसानों के समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी पंजीयन की तिथि बढ़ी

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्य प्रदेश : मुख्यमंत्री का बड़ा एलान, ओपन बुक पद्धति से होगी यूजी और पीजी की परीक्षा

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!