
मध्य प्रदेश 1 जून से अनलॉक की प्रक्रिया शुरु होने जा रही है, लेकिन मध्य प्रदेश सरकार ने पड़ोसी राज्यों के हालातों को देखते हुए यूपी समेत चार राज्यों की बसों की एंट्री पर रोक एक हफ्ते आगे बढ़ा दिया है। परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि स्थगन की अवधि 31 मई से बढ़ा कर 07 जून 2021 तक कर दी गई है।
खबर यह भी है👉👉👉 प्रेमी और उसके दोस्त के बाल काटे, थूक चटवाया; जूतों की माला पहनाया और पीटते हुए पूरे गांव में घुमाया…
मध्य प्रदेश सरकार ने महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तरप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ की ओर जाने और वहां से आने वाली बसों का संचालन पूर्ण रूप से 7 जून 2021 तक स्थगित कर दिया गया है।अभी तक यह प्रतिबंध 31 मई तक था। इस संबंध में चारों राज्यों के लिए पृथक-पृथक आदेश जारी किये गये है।
खबर यह भी है👉👉👉 08 जून को प्रातः 6 बजे तक लॉकडाउन घोषित, केवल सीमित गतिविधियों को रहेगी अनुमति,जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश.
परिवहन मुख्यालय ग्वालियर से अपर परिवहन आयुक्त के हस्ताक्षर से जारी आदेश में कहा गया है कि वर्तमान हालातों को देखते हुए लोकहित में यह आवश्यक है कि मध्यप्रदेश के पड़ोसी राज्य राजस्थान, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र और छ्त्तीसगढ़ के साथ बस सेवा को स्थगित किया जाए।सोमवार 31 मई 2021 को जारी आदेश में कहा गया लोकहित को देखते हुए अब मध्यप्रदेश से राजस्थान, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र और छतीसगढ़ के बीच अंतरराज्यीय बस सेवा को 7 जून तक स्थगित किया जाता है।अभी तक ये आदेश 31 मई तक ही प्रभावी था।
खबर यह भी है👉👉👉 दोस्ती में दगा : बच्चों को टॉफी लेनें भेज दोस्त की पत्नी के साथ किया दुष्कर्म.
उक्त जानकारी देते हुए सचिव राज्य परिवहन प्राधिकार एवं अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) मप्र अरविंद सक्सेना ने सोमवार 31 मई को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार अंतरराज्यीय अनुज्ञाओं एवं अखिल भारतीय पर्यटक अनुज्ञाओं से आच्छादित मध्यप्रदेश राज्य की समस्त यात्री बस वाहनों का महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश की सीमा में प्रवेश तथा इन राज्यों के यात्री बस वाहनों का मध्यप्रदेश की सीमा में प्रवेश 07 जून तक स्थगित किया गया है।
खबर यह भी है👉👉👉 जिला अस्पताल सीधी में तम्बाकू के दुष्प्रभाव से दूर रहने के लिए शपथ कार्यक्रम का आयोजन.
गौरतलब है कि रविवार को ही परिवहन विभाग के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जल्द परिवहन सेवा अनलॉक करने के संकेत दिए थे और कहा था कि एक जून से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो रही है, ऐसे में लंबे समय से बंद पड़ी अंतरराज्यीय बस परिवहन सेवा को भी अनलॉक करने पर मध्य प्रदेश सरकार विचार कर रही है। लेकिन 24 घंटे के अंदर ही अन्य राज्यों की बस सेवा को एक हफ्ते और बैन कर दिया गया है।

3 comments
[…] […]
[…] […]
[…] […]