29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

बाल सुधार गृह से 7 कैदी फरार, भागने से पहले गार्ड के साथ की मारपीट 

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले  से एक बड़ी खबर सामने आई है।  बाल सुधार गृह से 7 कैदी फरार हो चुके हैं। दरअसल, ये घटना रविवार रात की है जब विशेष बल सुधार गृह,  इंदौर जिले से 7 कैदी फरार होने में कामयाब हो गए। भागने से पहले उन्होंने गार्ड के साथ मारपीट की और उससे चाबी और मोबाइल फोन छिन कर भाग गए। सुधार गृह के अधिकारियों का कहना है कि इन कैदियों पर काफी संगीन आरोप भी लगे हैं, जिसकी वजह से उन्हें बाल सुधार गृह में रखा गया है। कई अपराधी ऐसे हैं जिन पर बलात्कार और मर्डर करने के भी आरोप  लग चुके हैं।  फिलहाल बाल सुधार गृह से सातों कैदी  से फरार हो चुके हैं, जो आम नागरिकों के लिए खतरा भी बन सकती है।  फिलहाल पुलिस उनकी खोज में लग चुकी है और संभावनाएं है कि जल्द ही उनका पता भी लगाया जा पाया जा सकता है।

सुपरिटेंडेंट आर के तिवारी का कहना है कि भागने वाले कैदियों ने गार्ड को पीटा। फिर गार्ड से चाबियां और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। वे यहां 376 (बलात्कार), 302 (हत्या), 307 (हत्या का प्रयास) सहित जघन्य अपराधों के लिए थे। इस मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।

Related posts

जहां जरूरी होगा, वहां सीमित समय के लिए लॉकडाउन लगाया जाएगा लंबे समय के लिए लॉकडाउन नहीं चाहता, इसलिए लोग मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

25 फरवरी को मनाया जाएगा रोजगार दिवस, सीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

MP SIDHI NEWS TEAM

स्कूलों में पढ़ाया जाएगा भगवान परशुराम का चरित्र-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!