30.2 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेश

मप्र में बढ़ी सख्ती, मध्यप्रदेश के इस जिले में 31 मई तक बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में लॉकडाउन के बाद कुछ ब्रेक लगा है लेकिन अभी भी हालात खतरनाक बने हुए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान के बाद क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप ने अपने अपने जिलों की स्थिति को देखते हुए 17 मई को खत्म हो रहे कोरोना कर्फ्यू को कोरोना की चेन को तोडऩे इसे आगे बढ़ाया जा रहा है।इसी क्रम में विदिशा और रायसेन जिले में 31 मई तो नरसिंहपुर में 25 मई तक के लिए और सिंगरौली में 24 मई की सुबह 6 बजे तक के लिए कोरोना कर्फ्यू को बढ़ाए जाने का फैसला लिया गया है। इससे पहले धार व रतलाम में भी क्रमश : 24 व 25 मई तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ाया जा चुका है। बता दें कि पहले कोरोना कर्फ्यू 17 मई तक लगाया गया था जिसकी समय सीमा बढ़ा दी गई है। कोरोना कर्फ्यू की समय सीमा बढ़ाए जाने के आदेश जारी करते हुए ये भी जानकारी दी गई है कि पहले ही की तरह कोरोना कर्फ्यू के दौरान शादी समारोह व किसी भी प्रकार के आयोजन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे।

विदिशा, रायसेन, नरसिंहपुर और सिंगरौली में बढ़ा कोरोना कर्फ्यू
शनिवार को एक बार फिर मध्यप्रदेश के चार जिलों में कोरोना कर्फ्यू को बढ़ाए जाने का फैसला लिया गया। विदिशा और रायसेन जिले में 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है। जबकि नरसिंहपुर में 25 मई तक व सिंगरौली जिले में 24 मई की सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ाया गया है। कोरोना कर्फ्यू की समय सीमा बढ़ाए जाने के साथ ही ये भी जानकारी दी गई है कि बढ़ाए गए कोरोना कर्फ्यू में भी पाबंदियां पहले की ही तरह लागू रहेंगी और किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। इस दौरान शादी समारोह व अन्य सामाजिक व सार्वजनिक कार्यक्रम भी पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। जुरुरी सेवाओं और मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर घूमते पाए गए लोगों पर सख्ती भी बरती जाएगी। बता दें कि बीते दिनों सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सभी जिलों के कलेक्टर्स के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक के बाद कहा था कि कोरोना के आंकड़ों में कमी आ रही है लेकिन अभी भी खतरा टला नहीं है इसलिए अभी किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

इससे पहले धार में 24 मई और रतलाम जिले में 25 मई तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ाने के निर्देश जारी हो चुके हैं।

शुक्रवार को प्रदेशवासियों को संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि प्रदेश में संक्रमण दर घटी है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण दर 24% तक पहुँच गई थी, जो अब 11.8% हो गई है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर भी 14.8% हो गई है। प्रदेश में कोरोना के 8087 नए प्रकरण आए हैं, परंतु अभी बिल्कुल भी ढिलाई नहीं करनी है, पूरी कड़ाई के साथ कोरोना के विरूद्ध जंग लड़नी है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा था कि प्रदेश में संक्रमण निरंतर कम हो रहा है तथा कई जिलों में संक्रमण दर 5 प्रतिशत से भी नीचे आ गई है, फिर भी अभी कोरोना कर्फ्यू में ढिलाई नहीं दी जाएगी। हमें संक्रमण की चेन को पूरी तरह तोड़ना है। न्यूनतम संक्रमण वाले जिलों में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप आने वाले समय में कर्फ्यू खोलने के लिए फार्मूला बना लें।

Related posts

मौत का कुआं- कुएं में उतरे 3 किसानों की जहरीली गैस से हुई मौत

MP SIDHI NEWS TEAM

एमपी पुलिस को बिना बताए इनामी बदमाश को पकड़ने आई यूपी पुलिस को लोगो ने बंधक बनाया व खदेड़ा, बदमाश को छुड़ाया

MP SIDHI NEWS TEAM

आवासीय कॉलोनी बसाने की योजना निरस्त:जिला अस्पताल बिलौंजी के सामने अब बनेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स व ऑडिटोरियम

MP SIDHI NEWS TEAM

1 comment

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!