25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

जिला अस्पताल सीधी में तम्बाकू के दुष्प्रभाव से दूर रहने के लिए शपथ कार्यक्रम का आयोजन

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० बी.एल. मिश्रा नेतृत्व में जिला अस्पताल सीधी में हस्ताक्षर अभियान चलाकर सपथ दिलाया गया। जैसा की प्रतिवर्ष 31मई को विश्व तंबाकू एवं धूम्रपान निषेध दिवस को आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य युवाओं, छात्र-छात्राओं एवं बढ़ती हुई तंबाकू सेवन, धूम्रपान की प्रवृत्ति की रोकथाम के लिए तंबाकू एवं बीड़ी, सिगरेट के दुष्परिणामों से इन्हें अवगत कराना है। तंबाकू एवं गुटखा, बीड़ी सिगरेट के सेवन की बढ़ती प्रवृत्ति से युवाओं एवं जनसामान्य को कैंसर और टीबी की बीमारियों से बचाया जा सके। तंबाकू, धूम्रपान के सेवन की रोकथाम के लिए वातावरण निर्माण हो सके।

वर्तमान में कोविड-19 के दृष्टिगत शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत किसी प्रकार का आयोजन, समारोह आयोजित किया जाना संभव नहीं है। अतः जिला अस्पताल के डॉक्टरों, कर्मचारी और मरीज़ों के द्वारा कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करते हुए, माॅक्स का उपयोग कर एवं सामाजिक दूरी बनाते हुए तम्बाकू का सेवन किसी भी रूप में न करने एवं अपने कार्यालय को तम्बाकू सेवन से मुक्त रखने की शपथ ली गई

सीएमएचओ डॉ० मिश्रा ने बताया कि तंबाकू से करें तौबा अपने लिए और अपनों के लिए, तंबाकू सेवन आपको अंदर से ही अंदर नष्ट कर देता है। तंबाकू सेवन की आदत छोड़ने के लिए टोल फ्री नंबर-1800112356 पर कॉल कर सकते हैं।

इस वर्ष के आयोजन में कोरोना की स्थिति को देखते हुए तम्बाकू सेवनकर्ता द्वारा यहाँ- वहाँ सार्वजिनक स्थानों पर थूकने से कोरोना के संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है । इस बात के प्रति जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।
यह भी की धूम्रपान करने वालों में कोरोना के गम्भीर लक्षणों का खतरा भी बढ़ जाता है यह जानना आवश्यक है।

Related posts

सीधी सिटी कोतवाली थाने में शांति समिति की बैठक हुई सम्पन होली के त्यौहार में शांति व्यवस्था बनाने के साथ-साथ ही कोरोना से सावधान रहने की अपील

VIKASH KUMAR DWIVEDI

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कोरोना से बचने के लिए विशेषज्ञों द्वारा बनाये अनुशासन का पूरा पालन करने की अपील की…

MP SIDHI NEWS TEAM

पेट्रोलियम मूल्यबृद्धि पर जिले के समस्त पेट्रोल पंपों पर सीधी कांग्रेस ने दिया धरना

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!