29.2 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

प्रेमी और उसके दोस्त के बाल काटे, थूक चटवाया; जूतों की माला पहनाया और पीटते हुए पूरे गांव में घुमाया…

मध्यप्रदेश के जबलपुर के एक गांव में दबंगों ने एक युवक और उसके दोस्त की जमकर पिटाई की। युवकों से थूक चटवाया। बाल काट दिए और जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया। इस दौरान दबंग उन्हें लात-घूंसों से पीटते रहे। युवक का दोष सिर्फ इतना था कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को मोबाइल गिफ्ट दिया था। वह दूसरी जाति की थी।

खबर यह भी है👉👉👉 संजय गांधी महाविद्यालय के सेमेस्टर परीक्षाओं हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून.

घटना जिले के चरगवां क्षेत्र के दामन खमरिया गांव की है। मोबाइल की जानकारी युवती के परिजनों को लगी, तो उन्हाेंने युवक और उसके दोस्त का सिर मुंडवाया और जूते-चप्पल की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया। 22 मई की इस वारदात में बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। रविवार को अचानक वीडियो वायरल होने के बाद मामला गरमा गया। पुलिस ने प्रकरण में चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

खबर यह भी है👉👉👉 08 जून को प्रातः 6 बजे तक लॉकडाउन घोषित, केवल सीमित गतिविधियों को रहेगी अनुमति,जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश.

चरगवां पुलिस के अनुसार दामन खमरिया गांव निवासी राजकुमार मेहरा ने शिकायत दर्ज कराई कि वह गांव की एक लड़की से प्रेम करता है। लड़की ने उससे बात करने के लिए फोन मांगा था। युवक ने अपने दोस्त महेंद्र से मोबाइल लेकर उसे गिफ्ट कर दिया। दोनों में बात होने लगी। पर 22 मई को लड़की के पास पिता ने मोबाइल देख लिया। उससे पूछताछ हुई ताे सच सामने आ गया। इसके बाद उसके दबंग पिता और परिवार के अन्य लोगों ने राजकुमार और उसके दोस्त महेंद्र को पकड़ कर घर ले आए। दोनों का मुंडन कर जूते-चप्पलों की माला पहना पूरे गांव में घुमाया। राजकुमार और महेंद्र का आरोप है कि दबंगों ने थूक कर उसे चाटने के लिए भी विवश किया। इस दौरान दोनों को काट डालने की धमकी भी दी गई।

खबर यह भी है👉👉👉 पति-पत्नी के विवाद में पत्नी की भाई ने जीजा के बड़े भाई को मारी गोली.

चरगवां पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 342, 323, 355 भादवि का प्रकरण दर्ज कर लिया। टीआई रीतेश पांडे के मुताबिक प्रकरण में पवन, शिवकुमार, नन्हें और घनश्याम को गिरफ्तार कर लिया है।

Related posts

महिला ने होमगार्ड जवान को जड़ा थप्पड़, चप्पल मारने दौड़ाया,मामला पहुँचा थाने

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रदेश में कोरोना कहर : छोटे शहरों में भी अब तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण

MP SIDHI NEWS TEAM

रज्जी जॉन के निधन पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने शोक व्यक्त किया

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!