33.6 C
Madhya Pradesh
June 15, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश सरकार ने कोरोना में लागू कुछ प्रतिबंध 15 जुलाई तक फिर बढ़ा दिए हैं

भोपाल। बुधवार को मध्य प्रदेश सरकार ने कोरोना में लागू कुछ प्रतिबंध 15 जुलाई तक फिर बढ़ा दिए हैं। राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार अब बाजार की टाइमिंग बढ़ाने, सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल और कोचिंग खोलने का फैसला 15 जुलाई के बाद ही होगा। नाइट कर्फ्यू में भी छूट नहीं दी गई है। यानी नाइट कर्फ्यू रात 11 से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। शादी में मेहमानों की संख्या 50 ही रहेगी। साथ ही शहरी क्षेत्र के बाजार रात 8 बजे से ही बंद होंगे, इसकी टाइमिंग बढ़ाने की मांग व्यापारी कर रहे थे।

👉👉👉 मानव तस्करी : जबलपुर के दंपति ने जयपुर में किया युवती का डेढ़ लाख में सौदा

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉक्टर राजेश राजौरा ने बुधवार को नई गाइड लाइन जारी की। इसमें 15 जून, 26 जून, 30 जून व 2 जुलाई को लागू किए गए प्रतिबंध यथावत रखते हुए 15 जुलाई तक प्रभावशील रहने की बात कही गई है। अब बाजार की टाइमिंग को लेकर 15 जुलाई के बाद ही फैसला होगा।

👉👉👉 घोषित हुई जवाहर नवोदय विद्यालय एंट्रेंस टेस्ट(JNVST) प्रवेश परीक्षा की तिथि, 7 अगस्त को आयोजित होगी परीक्षा

यह पाबंदियां रहेगी

  • नाइट कर्फ्यू रात 11 से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा।
  • शादी समारोह में मेहमानों की संख्या 50 व शवयात्रा में 20 से अधिक लोग शामिल नहीं होंगे।
  • सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल व कोचिंग क्लासेस बंद रहेंगे।
  • धरना-प्रदर्शन, रैली पर रोक।
  • रात 8 बजे तक बाजार, शॉपिंग मॉल खुले रखे जा सकते हैं।
  • होटल-रेस्टोरेंट को रात 10 बजे तक खोलने की छूट रहेगी।

Related posts

मानवता शर्मसार : मक्के के खेत में मिला नवजात शिशु

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी : बड़ी खबर पत्रकार व रंगकर्मियों के साथ हुई घटना पर सीधी कोतवाली TI संस्पेंड और सब इन्स्पेक्ट लाइन अटैच

MP SIDHI NEWS TEAM

नीमच: मध्यप्रदेश शासन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में 150 मुस्लिम समुदाय के लोगों पर केस दर्ज

MP SIDHI NEWS TEAM

2 comments

रिश्तेदारों के तानों से दुखी होकर सब इंस्पेक्टर ने की थी आत्महत्या - MP Sidhi News July 9, 2021 at 2:03 pm

[…] 👉👉👉 मध्य प्रदेश सरकार ने कोरोना में लागू क… […]

Reply
पी डब्लू डी इंजीनियर के घर डाला EOW ने छापा - MP Sidhi News July 9, 2021 at 2:15 pm

[…] मध्य प्रदेश सरकार ने कोरोना में लागू क… […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!