32.2 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
MP Sidhi News
दागदार चेहरेमध्यप्रदेश

‘बहादुर’ तहसीलदार की घटिया हरकत,कोरोना कर्फ्यू तोड़ने वाले शख्स को मारी लात, मानवाधिकार आयोग ने वायरल वीडियो के आधार पर दर्ज किया केस

इंदौर में जिस तरह से कोरोना संक्रमण फैल रहा है उसको देखते हुए शहर के आसपास के ग्रामीण इलाकों में काफी सख्ती की जा रही है। इसी कड़ी में इंदौर से तकरीबन 30 किलोमीटर दूर देपालपुर गांव में वहां के तहसीलदार द्वारा जमकर सख्ती की गई और जो भी ग्रामीण में फालतू घूमता नजर आया उसे उठक बैठक लगाने और मेंढक की चाल के साथ ही विभिन्न तरह से सजा भी दी गई। लेकिन हद तो तब हो गई जब तहसीलदार सजा देते वक्त यह भूल गए कि सामने वाले इंसान है और एक ग्रामीण को लात मारते उनका एक वीडियो वायरल हुआ।

दरअसल, देपालपुर में कोरोना कर्फ्यू के दौरान कुछ लोग बिना वजह सड़कों पर घूम रहे थे तो तहसीलदार बजरंग बहादुर सिंह ने कुछ युवकों को मेंढक चाल चलने के लिए कहा और उनका ढोल के साथ जुलूस भी निकाला था। वहीं इस दौरान उन्होंने कुछ नागरिकों को लात मार दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। मानव आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सबंधित जबावदारों से प्रतिवेदन मांगा है। इसके अलावा बीते दिनों पलासिया सि्थत ग्रेटर कैलाश अस्पताल में हुए हंगामे को लेकर आयोग को शिकायत की गई थी।

इंदौर के देपालपुर में जनता कर्फ्यू तोड़ने वाले लोगों को लात मारने वाले तहसीलदार की क्रूरता को मानव अधिकार आयोग ने गंभीरता से लिया है। आयोग ने इस मामले में संभागायुक्त, कलेक्टर व देपालपुर तहसीलदार बजरंग बहादुर सिंह से 10 मई तक प्रतिवेदन मांगा है। मामले में आयोग ने घटना का वीडियो और अन्य प्रमाण हासिल किए हैं जिनके आधार पर यह कार्रवाई की है।

इस मामले में जिलाधिकारी मनीष सिंह ने कहा कि तहसीलदार इस प्रकार का जो कृत्य किया, वह बिल्कुल गलत था और मैंने इसके लिए उन्हें डांटा भी है। जिलाधिकारी ने यह भी कहा, जब भी महामारी रोग अधिनियम लागू होता है, तब कोई भी व्यक्ति नहीं कह सकता कि उसकी जान की जिम्मेदारी केवल उसी की है। उसकी जान की जिम्मेदारी प्रशासन की रहती है। अगर वह व्यक्ति कोई लापरवाही करता है, तो दंड का भागी जरूर होता है।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और क्षेत्रीय विधायक विशाल पटेल तक पहुंचा तो उन्होंने कहा के अगर इस कृत्य की माफी नहीं मांगी गई तो बजरंग बहादुर का मुंह काला किया जाएगा ।

कुछ दिन पहले बजरंग बहादुर अपने बर्थडे केक को लेकर भी चर्चा में थे। दिसबंर 2017 में उन्होंने तलवार से केक काटा था और युवक ने हवा में पिस्टल से फायरिंग की थी।

Related posts

कोरोना विस्फोट : आज फिर 20 नए पॉजिटिव, 10 दिन में 188 केस, भोपाल-इंदौर ने बढ़ाई चिंता

MP SIDHI NEWS TEAM

3 फरवरी से आंगनबाड़ी केंद्रों को संचालित करने के आदेश 

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रदेश में तेन्दूपत्ता संग्रहण 15 मई से होगा प्रारंभ-वन मंत्री डॉ. कुँवर विजय शाह

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!