
पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल सहित उनने दो दर्जन समर्थकों के खिलाफ सीधी कोतबाली पुलिस ने वगैर अनुमति के धरना प्रदर्शन को लेकर कई धाराओं में केस दर्ज किया है।कल हुये धरना प्रदर्शन के खिलाफ पुलिस ने धारा 188,269,270,34 सहित आपदा प्रबंधक अधिनियम 51B के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।
खबर यह भी है👉👉👉 अंतरराज्यीय बस सेवा 7 जून तक स्थगित, आदेश जारी.
आपको बता दें जिले में कोरोना संक्रमण को लेकर जिले में लॉकडाउन लागू है, जिसमे किसी भी प्रकार का राजनीतिक सभा या धरना प्रदर्शन प्रतिबंधित है। प्रतिबंधात्मक आदेश के बाबजूद पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल कांग्रेस के कई नेताओं के साथ कल दिनांक 31/05/2021 को शिवराज सरकार के खिलाफ सीधी में कलेक्ट्रेट के सामने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के नीचे धरना प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री पटेल बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली को ज्ञापन सौंपा था।कमलेश्वर पटेल द्वारा अघोषित विद्युत कटौती, स्वास्थ्य सुविधाओं,खाद्यान्न वितरण एवं कमजोर वर्गो को आर्थिक सहायता प्रदान करने जैसे कई मुददों को लेकर बाबा साहेब अंबेडकर के प्रतिमा के नीचे बगैर अनुमति के धरना प्रदर्शन किया था।
खबर यह भी है👉👉👉 प्रेमी और उसके दोस्त के बाल काटे, थूक चटवाया; जूतों की माला पहनाया और पीटते हुए पूरे गांव में घुमाया…
इनके खिलाफ मामला दर्ज
पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल,आंनद सिंह चौहान, प्रकाश सिंह परिहार,रोहित मिश्रा, विकास साहू व अन्य 15-20 व्यक्ति के खिलाफ सीधी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है।




2 comments
[…] […]
[…] […]