24.3 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

कोरोना अपडेट : राहत की खबर आज 22 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग, जिले में आज 17 नए कोरोना संक्रमित मिले, 1 और मौत

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई कि शनिवार रात्रि 12 बजे तक कुल 973 सैंपल जांच के लिए भेजे गए और 964 लोगो की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमे से 17 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है।

खबर यह भी है👉👉👉 प्रधानमंत्री मोदी के 7 वर्ष पूर्ण होने पर युवा मोर्चा ने रक्तदान कर किया फलों का वितरण.

सी.एम.एच.ओ. ने बताया कि कोरोना संक्रमण से व्यक्तियो को स्वस्थ होने के बाद शनिवार को 22 व्यक्तियो को डिस्चार्ज किया गया है। सभी को अपने घर पर अभी एक सप्ताह एहतियात बरतते हुए प्रदान की गई दवाओं का सेवन करने की सलाह दी गई, साथ ही सामाजिक दूरी, मास्क का उपयोग, बारंबार हाथ धोते रहने जैसी सावधानियां रखने की समझाइश दी गई है।

खबर यह भी है👉👉👉 1 जून से शर्तों के साथ रीवा अनलॉक : जिला क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में हुआ निर्णय.

अब जिले में कुल 9149 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 8836 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है, और अब जिले में कुल 227 एक्टिव केस हो गए हैं तथा जिले में अब तक मृत्यु के कुल प्रकरण 86 हैं।

खबर यह भी है👉👉👉 दमोह में एक हफ्ते और बढ़ा लॉकडाउन,1 जून से नहीं होगा अनलॉक.

जिला मुख्यालय के शासकीय संस्थाओं में उपलब्ध 107 आइसोलेशन बेड में से 101 रिक्त है और 113 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड में से 79 रिक्त है तथा 10 बेड आई.सी.यू. के सभी बेड भरे हुए है ।दिनांक 30 मई 2021 को सायं 5:00 बजे तक 4 रेडमिशिविर इंजेक्शन लगाए गए, अब जिला औषधि भंडार में 158 वायल बैलेंस में है।

——कोरोना अपडेट—-
👉 जिले में 17 मिले नए कोरोना संक्रमित
👉 22 व्यक्तियो ने जीती कोरोना से जंग
👉 कुल संक्रमित 9149
👉डिस्चार्ज 8836
👉एक्टिव केस 227
👉 मृत्यु 86

Related posts

बहू के साथ मारपीट करने वाली आरोपिया सास को 06 माह के कारावास एवं जुर्माने की सजा

MP SIDHI NEWS TEAM

लॉकडाउन में नियम विरुद्ध दुकान खोलना व तहसीलदार से अभद्रता करना दुकानदार को पड़ा महंगा, पहुंचा सलाखों के पीछे

MP SIDHI NEWS TEAM

पूर्व नेता प्रतिपक्ष के निर्देश एवं मार्गदर्शन में यूथ कांग्रेस ने जिले में किया सैनिटाइजर छिड़काव का कार्य आरंभ

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!