25 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशमेरा विंध्य

मऊगंज BJP विधायक का मौन धरना, बिजली विभाग की समस्या को लेकर अधीक्षण यंत्री कार्यालय में दिया धरना

एमपी में बीजेपी की सरकार है। रीवा जिले के मऊगंज से बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विधायक प्रदीप पटेल अपनी ही सरकार के नौकरशाहों से परेशान होकर रीवा स्थित अधीक्षण यंत्री कार्यालय में धरना दिए है।रीवा जिले स्थित पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के ऑफिस में वह मौन धरने पर बैठ गए हैं। विधायक वह गद्दा और तकिया डालकर लेट गए, उसके बाद बिजली ऑफिस में हड़कंप मच गया है। किसी को यह समझ में नहीं आया है कि विधायक यहां धरने पर क्यों बैठे हैं।

खबरें और भी 👉👉👉 बाबा रामदेव ने दिया IMA को चैलेंज, कहा- हिम्मत है तो आमिर खान से लें टक्कर.

दरअसल, विधायक ने कुछ दिन पहले लो वोल्टेज और बिजली कटौती को लेकर शिकायत की थी। उसके बावजूद भी बिजली विभाग में कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। इसी को लेकर विधायक नाराज थे।जैसे ही मामले की जानकारी अधीक्षण यंत्री को मिली तो वह 1 बजे कार्यालय पहुंचे। उन्होंने ज्ञापन को देखकर मऊगंज के एई से बात करने की कोशिश की तो वह फोन नहीं रिसीव किए। ऐसे में अधीक्षण यंत्री भी कार्यालय से लापता हो गए। हालांकि इस दौरान विधायक का धरना शाम 7 बजे तक चलता रहा।

खबरें और भी 👉👉👉 पशु तस्करी के शक पर युवक को पेशाब पिलाने की कोशिश, पीट पीट कर की हत्या, 5 घायल, सरपंच सहित 6 गिरफ्तार.

मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल के मीडिया सलाहकार संतोष मिश्रा ने बताया कि शनिवार की दोपहर 12 बजे विधायक जी रीवा के अधीक्षण यंत्री कार्यालय क्षेत्र की समस्याओं को लेकर गए थे। उन्होंने बताया कि स्थानीय विद्युत अमले से लेकर, जिला स्तर और संभागस्तर के अधिकारियों से क्षेत्र की समस्या रख चुके है। फिर भी कोई निदान नहीं हुआ। आरोप है कि बारिश का सीजन आने से पहले क्षेत्र के कई ट्रांसफार्मर बिगड़े है। तब भी सुधार नहीं हो रहा। बीते सप्ताह आई आंधी तूफान से मऊगंज कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में जगह जगह केवल टूटी और कटी हुई है।

खबरें और भी 👉👉👉 कोरोना संक्रमित मां की देखभाल के लिए रुकी छात्रा से कंपाउंडर ने की छेड़खानी.

लगातार शिकायत व धरना प्रदर्शन के बाद जब एई ने बात नहीं सुनी तो वह रीवा के अधीक्षण यंत्री कार्यालय पहुंचे। जहां पर वह कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए अकेले ही मौन धरने पर बैठ गए। इस दौरान अधीक्षण यंत्री ने दोपहर ​1 बजे वि​धायक से मिलकर मऊगंज एई से बात करनी चाही पर उन्होंने फोन नहीं रिसीव किया। ऐसे में वे भी कार्यालय छोड़कर लापता हो गए।

Related posts

पैसा डबल करने के बहाने 11 लाख की ठगी करने वाला चिटफंडी गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

शिक्षकों की भर्ती के लिए 14 दिसंबर से भरे जाएंगे फॉर्म, इस दिन होगी परीक्षा

MP SIDHI NEWS TEAM

सरकार ने जारी की गाइडलाइन, क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप तय करेंगे क्या खुलेगा और क्या नहीं

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!