24.3 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
Uncategorized

जिले में कोरोना टीकाकरण में गति लाने जिला अधिकारियों को जिम्मेदारी,लोगों की भ्रांतियां दूर कर सभी का करायें कोरोना टीकाकरण-कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी

कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा जिले में कोरोना टीकाकरण में गति लाने के लिए विभिन्न जिलास्तरीय अधिकारियों को केन्द्रवार जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि अप्रैल माह में जिले की टीकाकरण की स्थिति अच्छी थी किन्तु मई माह में टीकाकरण की प्रगति में कमी आई है। यह एक चिन्ता का विषय है।

खबर यह भी है👉👉👉 1 जून से शर्तों के साथ रीवा अनलॉक : जिला क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में हुआ निर्णय.

कलेक्टर ने कहा कि टीकाकरण को लेकर जिले में कई तरह की अफवाहें उड़ाई गई हैं जिसके कारण लोगों के बीच में भ्रांतियां हैं और लोग टीकाकरण में रूचि नहीं दिखा रहें हैं। उन्होने कहा कि यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि लोगों की भ्रांतियों को दूर करें और उन्हें टीकाकरण के फायदों के विषय में जागरूक करें। कलेक्टर ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव का टीकाकरण ही कारगर उपाय है। यह जीवन दायिनी है। लोगों तक यह बात अच्छी तरीके से पहुॅचाने की आवश्यकता है। यदि कोरोना को जड़ से समाप्त करना है तो वैक्सीनेशन आवश्यक है।

खबर यह भी है👉👉👉 प्रधानमंत्री मोदी के 7 वर्ष पूर्ण होने पर युवा मोर्चा ने रक्तदान कर किया फलों का वितरण.

ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अधिकारी होंगे नोडल

कलेक्टर चौधरी द्वारा वैक्सीनेशन के संबंध में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अधिकारियों से चर्चा की तथा उन्हें उनके क्षेत्र अंतर्गत सभी टीकाकरण केन्द्रों का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। कलेक्टर ने उन्हें सभी विभागों के मैदानी अमले से समन्वय स्थापित कर ग्राम स्तरीय क्राइसेस मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों के सहयोग से सभी ग्रामवासियों का टीकाकरण कराने की जिम्मेदारी दी है। जिला पंचायत में आयोजित बैठक में अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली, सीईओ जिला पंचायत आर.के. शुक्ला, ईईआरईएस हिमांशु तिवारी सहित समस्त सहायक यंत्री एवं उपयंत्री उपस्थित रहें।

खबर यह भी है👉👉👉 पूर्व नेता प्रतिपक्ष के निर्देश एवं मार्गदर्शन में यूथ कांग्रेस ने जिले में किया सैनिटाइजर छिड़काव का कार्य आरंभ.

कोविड वैक्सीनेशन के संबंध में कलेक्टर ने प्राचार्यों से किया संवाद

शिक्षा विभाग की वर्चुअल बैठक में कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी महोदय द्वारा सीधी जिले के सभी हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के प्राचार्य से संवाद कर कोविड-19 के वैक्सीनेशन के लिए हर कोशिश करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कलेक्टर ने कहा कि शिक्षकों को गांव में हर व्यक्ति सम्मान की दृष्टि से देखते हैं और उनकी बातों की विश्वसनीयता होती है। वैक्सीनेशन के बारे में समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करें और लोगों को कोरोना वैक्सिनेशन के लिए प्रेरित करें। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी नवल सिंह, जिला परियोजना समन्वयक डॉ के एम द्विवेदी, जिला उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य शंभू नाथ त्रिपाठी, एल के शर्मा, एडीपीसी अशोक तिवारी, समस्त स्कूल के प्राचार्य, विकासखंड के विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बीआरसीसी, बी ए सी, सीएससी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं प्रेजेंटेशन सुजीत कुमार मिश्रा एपीसी राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान द्वारा किया गया।

Related posts

पुलिस ने सरबजीत सिंह मोखा को उसके ही अस्पताल में किया नजरबंद, वीएचपी ने सभी दायित्वों से हटाया

MP SIDHI NEWS TEAM

BJP को फिर बदलना पड़ सकता है MP का मुख्यमंत्री? यह रही वजह

MP SIDHI NEWS TEAM

इंदौर-बिलासपुर एक्सप्रेस में युवती की हत्या, सीहोर स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन

MP SIDHI NEWS TEAM

1 comment

सीधी जिला क्राइसेस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक आयोजित,पूरी सतर्कता एवं सावधानी से उठाने होंगे कदम,आ May 30, 2021 at 9:03 pm

[…] खबर यह भी है👉👉👉 जिले में कोरोना टीकाकरण में गति लाने ज…. […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!