29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

दमोह में एक हफ्ते और बढ़ा लॉकडाउन,1 जून से नहीं होगा अनलॉक

प्रदेश में 1 जून से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है, लेकिन कोरोना संक्रमण के केसों की स्थिति देखते हुए दमोह में 1 जून से जिले को अनलॉक नहीं किया जाएगा। दमोह में आयोजित हुई क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया। जिसमें दमोह में लॉकडाउन को अभी 1 सप्ताह और बढ़ाया गया है। दरअसल दमोह में लगातार 30 मरीज हर दिन सामने आ रहे हैं। ऐसे हालात में यह निर्णय लिया गया है।

दमोह जिला कलेक्टर मुख्यालय पर जिला क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य और मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग कारपोरेशन लॉजिस्टिक के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री राहुल सिंह लोधी मौजूद रहे। बैठक में लॉकडाउन खोले जाने और लॉकडाउन लगाए जाने के संबंध में चर्चा हुई। जिसके बाद यह निर्णय लिया गया कि दमोह जिले में पॉजिटिविटी रेट 3% से ज्यादा है। ऐसे में अभी 1 सप्ताह और लॉकडाउन को बढ़ाया जाए। जिसके बाद इस निर्णय पर सभी ने सहमति जताई की दमोह में अभी लॉकडाउन को 1 सप्ताह और बढ़ाया जाए। जिसके बाद अब अगले सप्ताह ही दमोह में लॉकडाउन खुलने के आसार हैं। यदि मरीजों की संख्या कम होती है तब ही इस तरह का निर्णय लिया जाएगा। दमोह कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य ने बताया कि बाकी जिलों से दमोह जिले में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या ज्यादा है। जिसके बाद बैठक में निर्णय लिया गया है कि एक हफ्ते और लॉकडाउन बढ़ाया जायेगा।

Related posts

भांजे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर मामी के साथ गैंगरेप किया

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्य प्रदेश सरकार ने दी छात्रों को बड़ी राहत,कंप्यूटर दक्षता प्रमाणीकरण परीक्षा के प्रमाण पत्र की वैधता बढ़ी

MP SIDHI NEWS TEAM

कांग्रेस नेता के बदसलूकी करने पर डॉक्टर ने दिया इस्तीफा,निंदा करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कही ये बात

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!