
आयुर्वेद और एलोपैथी को लेकर बाबा रामदेव और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के बीच छिड़ी जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। दोनों तरफ से ही एक दूसरे को चुनौती देने का सिलसिला जारी है। बाबा रामदेव ने बयान जरूर वापस ले लिया लेकिन ऐसा लगता है कि बाबा रामदेव आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं।एलोपैथिक डॉक्टरों और बाबा रामदेव के बीच छिड़ा विवाद खिंचता जा रहा है। बाबा रामदेव किसी भी तरह पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। वह लगातार डॉक्टरों को चुनौती दे रहे हैं। अब बाबा ने अभिनेता आमिर खान के होस्ट किए गए टेलीविजन शो ‘सत्यमेव जयते’ का एक काफी पुराना वीडियो शेयर किया है।इस वीडियो में डॉ. समित शर्मा नाम के एक एलोपैथिक डॉक्टर बाजारों में उपलब्ध दवाओं की उच्च कीमतों के बारे में चर्चा करते दिख रहे हैं।साझा किए गए वीडियो में, आमिर खान को डॉ समित शर्मा के साथ चर्चा करते हुए देखा जा सकता है, जो एक जेनेरिक दवा तथा ब्रांडेड दवा के बीच दाम के अंतर को बता रहे हैं।उन्होंने आमिर खान का एक वीडियो अपने ट्विटर पर पोस्ट किया है और लिखा है कि हिम्मत है तो आमिर खान के खिलाफ मोर्चा खोलो।
खबर यह भी है👉👉👉 साहब लाजवाब : चोरी की वारदातों पर बोले जांच अधिकारी, ‘किसी के पास काम नहीं तो वो कुछ तो करेगा’.
एलोपैथी को दिए बयान के बाद एलोपैथी चिकित्सकों और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के निशाने पर आये बाबा रामदेव चुप रहने के मूड में दिखाई नहीं दे रहे। अब उन्होंने फिल्म अभिनेता आमिर खान के स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित हुए कार्यक्रम “सत्यमेव जयते” का एक पुराना वीडियो शेयर किया है।
रामदेव बाबा को इन दिनों एलोपैथी के विरुद्ध बोलने पर बहुत समयस्यां का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद भी वे बयान देने से नहीं रुक रहे। दरअसल ये पूरा केस तब आगे बढ़ा जब बाबा रामदेव के अपने एक बयान में बताया कि तथाकथित दावा किया जा रहा है की कोरोना से होने वाली मौतों के पीछे का कारण एलोपैथ उपचार सिस्टम है। इसके अतिरिक्त उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वो चिकित्सकों की मौत पर प्रश्न खड़े कर रहे हैं।
खबर यह भी है👉👉👉 पशु तस्करी के शक पर युवक को पेशाब पिलाने की कोशिश, पीट पीट कर की हत्या, 5 घायल, सरपंच सहित 6 गिरफ्तार.
हालाँकि बाबा रामदेव इस वीडियो के फेक होने का दावा कर चुकें हैं। मगर IMA ने पूरे मामले पर एक्शन लेने की ठान ली है। IMA का बाबा रामदेव के बयान के प्रति नाराजगी को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने भी बाबा रामदेव के बयान को लेकर पत्र लिखा है। जिसके पश्चात् बाबा रामदेव ने अपना बयान वापस ले लिया। मगर बयान वापस लेने के कुछ वक़्त पश्चात् ही रामदेव ने एलोपैथ इलाज पद्धति पर कई प्रश्न पूछते हुए एक ट्वीट कर दिया। इसके अतिरिक्त रामदेव बाबा ने शनिवार को जो सत्यमेव जयते का वीडियो ट्वीट किया, उसमें आमिर के साथ स्क्रीन पर उपस्थित चिकित्सक समित शर्मा कहते हैं कि दवाओं का वास्तविक दाम बाजार भाव से बेहद कम है।
1.95 पैसे की मिलती हैं 10 गोली और ब्रैंड बेचता है 117 रुपये में
डॉक्टर ने कहा कि जैसे डायबटीज की एक दवा जैसे 117 रुपये में मिलती है। उसकी जेनेरिट 1.95 पैसे में दस गोली मिलती हैं। दोनों में कोई फर्क नहीं है। इसी तरह ब्लड कैंसर की दवा के एक पैकेट की कीमत आमतौर पर 1.25 लाख रुपए होती है। वही जेनेरिक दवाएं लगभग 10,000 रुपए में खरीदी जा सकती हैं।’
खबर यह भी है👉👉👉 महिला ने 5 साल पहले पति की हत्या कर घर में दफनाया, अब किया देवर का मर्डर.
’50 गुना ज्यादा दामों पर बेचते हैं दवाएं’
वीडियो में डॉ. शर्मा कह रहे हैं, ‘दवाओं की वास्तविक कीमत काफी कम है। लेकिन जब हम उन्हें बाजार से खरीदते हैं, तो हमें वह दवाएं 50 गुना से ज्यादा रेट पर मिलती हैं। इन्हें ऊंचे दामों पर बेचा जाता है। भारत में 40 करोड़ से अधिक लोग अपने लिए दिन में दो वक्त की रोटी भी नहीं कर पाते हैं। क्या वे अधिक कीमत वाली दवाएं खरीद सकते हैं?’ इस बीच, आमिर खान चौंकते हुए पूछते हैं, ‘कई लोग इस कारण (उच्च कीमत) दवाएं खरीदने में विफल रहते हैं?’
खबर यह भी है👉👉👉 कोरोना संक्रमित मां की देखभाल के लिए रुकी छात्रा से कंपाउंडर ने की छेड़खानी.
क्या है जेनेरिक और ब्रैंडेड दवा में फर्क?
डॉ. शर्मा ने कहा, ‘डब्ल्यूएचओ का कहना है कि आजादी के 65 साल बाद भी 65 फीसदी भारतीय आबादी के पास उच्च कीमतों के कारण आवश्यक दवाओं तक पहुंच नहीं है।’ जेनेरिक मेडिसिन के बारे में वह समझाते हुए कहते हैं, ‘दवा का मूल सॉल्ट जेनेरिक होता है। अगर सरल भाषा में कहें तो किसी को अगर सुबह शाम दूध पीने की सलाह दी जाती है, यह जेनेरिक हुआ, लेकिन डॉक्टर कहता है कि फला की दुकान का दूध पिओ। जब मरीज डॉक्टर के बताए गए ब्रैंड की दवा लेने जाता है तो उसे मनमाने दामों पर मिलता है।’

2 comments
[…] खबरें और भी 👉👉👉 बाबा रामदेव ने दिया IMA को चैलेंज, कहा- हि…. […]
[…] खबर यह भी है👉👉👉 बाबा रामदेव ने दिया IMA को चैलेंज, कहा- हि…. […]