27.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
देश विदेशमध्यप्रदेशमेरा विंध्य

बाॅलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन अपने परिवार और दोस्तों के साथ पहुँची बांधवगढ़

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पर्यटन का लुल्फ उठाने इन दिनों बालीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन परिवार और दोस्तों के साथ आई हुई हैं।रवीना टंडन का बांधवगढ़ नेशनल पार्क आने की सूचना पूरी तरह गोपनीय रखा गया था, लेकिन रिफ्रेश सेंटर पर पहुंचने के बाद उनका आगमन सार्वजनिक हो गया।रिफ्रेश सेंटर में जब रवीना टंडन अपनी जिप्सी से उतरीं तो लोगों ने उन्हें घेर लिया और ऑटोग्राफ मांगने लगे। इसके बाद रवीना टंडन कुछ देर रुकीं और वापस जंगल निकल गईं।

👉👉👉 भाजपा नेता पर नाबालिग बेटी से दुष्‍कर्म का आरोप, पहुंचा सलाखों के पीछे,कांग्रेस बोली-ये तो राक्षस से भी ज़्यादा हो गया

रवीना टंडन ने 23 जून की सुबह बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पहली सफारी की। 24 जून को उन्होंने हाथी सफारी में बांधवगढ़ के घने जंगल का लुत्फ उठाया और बाघों की चहलकदमी देखी। 25 जून को विश्राम के बाद 26 जून की सुबह भी सफारी का आनंद लिया। रवीना टंडन के साथ उनके पति अनिल पठानी और उनकी बेटियां भी थी।

👉👉👉 रीवा से सीधी आ रही यात्रि बस मोहनिया घाटी में हुई हादसे का शिकारा,दर्जन भर से अधिक यात्री जख्मी

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पर्यटन प्रभारी बृजदास मीणा ने बताया कि रवीना टंडन अपनी बेटी और दोस्तों के साथ यहां आईं हुई हैं। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का मौसम ही ऐसा है कि यहां आने वाले लोग आनंदित हो उठते हैं। इन दिनों मानसून की बारिश बूंदे और जंगल में वन्यप्राणियों की अटखेलियां पर्यटकों को आनंदित कर रही है।

Related posts

सुप्रीम कोर्ट की कोरोना संकट पर सख्ती:केंद्र को नोटिस भेजकर सरकार के पास क्या है कोविड पर नेशनल प्लान?’, केंद्र से इन 4 मुद्दों पर पूछे सवाल

MP SIDHI NEWS TEAM

बॉयफ्रेंड को सेल्फी भेजकर युवती बोली- बचा स​कते हो तो बचा लो, इतना कहकर नहर में लगा दी छलांग

MP SIDHI NEWS TEAM

1 जून से MP अनलॉक,आर्थिक गतिविधियां शुरू होंगी,शादी समारोह में 20 लोगों को ही अनुमति,प्रदेश में धारा 144 लागू रहेगी

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!