28.3 C
Madhya Pradesh
June 5, 2026
MP Sidhi News
Uncategorized

विन्ध्य में ब्लैक फंगस का कहर : रीवा मेडिकल कॉलेज में उपचार कराने आए सतना के युवक की चिकित्सकों ने निकाली आंख

            डरावना हुआ अब ब्लैक फंगस,विन्ध्य में अब तक 7 की मौत, 28 मरीजों का चल रहा इलाज

विन्ध्य क्षेत्र में कोरोना के बाद अब ब्लैक फंगस का डरावना रूप सामने आ रहा है। रीवा सीएमएचओ डॉ एम एल गुप्ता ने बताया कि संजय गांधी अस्पताल में अब तक ब्लैक फंगस से 7 मरीजों की मौत हो चुकी है, जिसमें से तीन रीवा, तीन सतना व एक सीधी का मरीज दम तोड़ चुका है। वहीं  सतना के मैहर निवासी महिला की ब्लैक फंगस से रीवा अस्पताल में पहुंचने से पहले मौत हो चुकी थी। इस मौत को मेडिकल कॉलेज ने काउंट नहीं किया है। जबकि एक मरीज को स्वास्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज कर​ दिय गया था।

खबरें और भी 👉👉👉 पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने फिर दिया विवादास्पद बयान कहा- ‘भारत महान नहीं, बदनाम है’.

रीवा मेडिकल कॉलेज में बीते 24 घंटे के भीतर ब्लैक फंगस का कोई नया मरीज नहीं मिला है। हालांकि पहले 29 मरीज यहां पर भर्ती थे। जिसमें एक मरीज को रेफर कर दिया है। जबकि 28 मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। जहां पर 6 मरीज आईसीयू में भर्ती हैं। जबकि 22 का इलाज चल रहा है। बता दें कि अब तक जो मरीज आएं हैं। उनमें 7 कोरोना संक्रमित हैं। 15 ऐसे मरीज हैं, जिन्हें पूर्व में कोरोना हो चुका है। जबकि 6 मरीजों की कोविड हिस्ट्री अभी नहीं मिली है।

खबरें और भी 👉👉👉 कोरोना पीड़ित मरीज की पत्नी के साथ दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को ग्वालियर पुलिस ने गिरफ्तार.

रीवा मेडिकल कॉलेज में उपचार कराने आए सतना के युवक की चिकित्सकों ने निकाली आंख

सतना के युवक की बीते दिन गुरुवार को चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर आंख निकाल ली है। वहीं चिकित्सकों की टीम ने दावा किया कि अगर आंख नहीं निकालते तो संक्रमण मस्तिष्क तक पहुंच सकता था। ऐसे में आनन-फानन में निर्णय लिया गया है। बताया गया कि 24 वर्षीय युवक पहले इलाज कराने के लिए भोपाल गया था। जहां पर साइनस की समस्या होने पर ऑपरेशन किया गया।लेकिन इसके बाद भी उसकी तकलीफ दूर नहीं हुई। धीरे-धीरे आंखों की रोशनी जाने लगी। जिस पर वह रीवा के संजय गांधी अस्पताल पहुंचा था। ​ऐसे में चिकित्सकों ने भर्ती कर जांच कराई थी। तब नेत्र रोग के विभागाध्यक्ष डॉ. शशी जैन ने युवक का ऑपरेशन कर आंख निकाल ली है। साथ ही चिकित्सकों की टीम ने दावा किया है कि अभी यह नहीं कहां जा सकता कि वह कितना सुरक्षित है। फिलहाल आवश्यक इलाज किया जा रहा है।

खबरें और भी 👉👉👉 रीवा में जूनियर डॉक्टरों ने एसएएफ जवान को करीब एक घंटे तक कमरे मे कर बंद पीटा.

चिकित्सकों ने किए 6 ऑपरेशन
चिकित्सकों की टीम ने बताया है कि श्याम शाह मेडिकल कॉलेज से संबंद्ध संजय गांधी स्मृति अस्पताल में भर्ती 23 मरीजों को नेजल इंडोस्कोपी हुई है। जिसमें से ब्लैक फंगस से ग्रसित 6 मरीजों के अब तक ऑपरेशन किए गए हैं। इनमें चार मरीजों का फंगस साफ किया गया है। वहीं दो मरीजों का फंगस काटकर निकाला गया है।

Related posts

सीधी के लिए खतरे की घंटी,91 नए कोरोना संक्रमित केस,कुल एक्टिव केस 145

MP SIDHI NEWS TEAM

शादी में भीड जुटाने पर एसडीएम ने काटा चालान, बारातियों की पत्थरबाजी में जवान घायल

MP SIDHI NEWS TEAM

जिला महामंत्री केमला और रामानुज का निधन पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति, पार्टी ने दी श्रद्धांजलि 

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!