24.9 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
Uncategorized

चूड़ी बेचने वाले युवक से जाति पूछी, फिर भीड़ ने कर दी पिटाई

मध्य प्रदेश के इंदौर में तस्लीम नाम के युवक के साथ भीड़ ने मारपीट की। भीड़ का कहना है कि युवक चूड़ी बेचने के बहाने महिलाओं से छेड़खानी कर रहा था। 

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बार फिर ऐसी घटना सामने आई है, जिसने विपक्ष को सरकार पर हमला बोलने का मौका दे दिया है। यहां के बाणगंगा थाना क्षेत्र के गोविंद नगर में भीड़ ने रविवार को एक युवक की पिटाई कर दी। युवक की ओर से लिखित शिकायत में बताया गया है कि भीड़ ने पहले उससे उसकी जाति पूछी, उसके बाद  मारपीट शुरू कर दी। 

पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक युवक ने अपना नाम तस्लीम बताया है। उधर, कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि राज्य में मुसलमान युवक के साथ मॉब लिंचिंग करवाई जाती है। 

चूड़ी बेचता था युवक 

तस्लीम का कहना है कि वह चूड़ी बेचने का काम करता है। रविवार करीब दो बजे कुछ लोग आए और उससे जाति पूछने लगे। जब उसने अपना नाम बताया तो पिटाई शुरू कर दी और चूड़ियां भी तोड़ दीं। लोगों का कहना है कि युवक चूड़ी बेचने के बहाने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। इस पूरी घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है, जिसके बाद एक पक्ष के लोगों ने थाने को घेर लिया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा कर वापस भेजा। एसपी आशुतोष बागरी ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के चलते किसी भी तरह की अफवाह में न आएं। पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है। 

इमरान बोले- तो ये है सपनों का मध्य प्रदेश 

घटना की वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस नेता व शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने मध्य प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि यह वीडियो अफगानिस्तान का नहीं है बल्कि इंदौर का है। शिवराज सिंह जी के सपनों के मध्यप्रदेश में मुसलमान का सामान लूट कर सरेआम भीड़ से पिटाई करवाई जाती है। उन्होंने आगे लिखा है कि युवक से हमारी बात हुई है, उसके नुकसान की भरपाई मैं कर रहा हूं और कानूनी सहायता के लिए वकील भी उपलब्ध करवाया जाएगा कांग्रेस की टीम पीड़ितों के साथ है। 

Related posts

यासीन मलिक को उम्र कैद, 10 लाख रुपये का जुर्माना भी

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्‍य प्रदेश में फिर बढ़ रहा है कोरोना, बचाव के लिए सर्तकता जरूरी- मुख्यमंत्री

MP SIDHI NEWS TEAM

स्कूलों के लिए गाइडलाइन जारी… 9वीं-10वीं के स्कूल 5 अगस्त से खुलेंगे

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!