
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में पुलिस ने चोरी के बाद महिलाओं से रेप करने वाले गिरोह को पकड़ा है। बदमाश घर में चोरी के बाद महिला से गैंगरेप करते थे।गिरोह में मुरैना और राजस्थान के बदमाश शामिल हैं। इनमें एक आरोपी मुरैना का है और दूसरा भिंड का, जबकि इनका तीसरा साथी फरार है जो राजस्थान धौलपुर का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक ये तीनों गिरोह बनाकर चोरी करते हैं और महिला को अकेली देखकर दुष्कर्म करते हैं। फरार आरोपी के खिलाफ धौलपुर में इसी तरह के अपराध दर्ज हैं।
खबर यह भी है👉👉👉 रीवा में जूनियर डॉक्टरों ने एसएएफ जवान को करीब एक घंटे तक कमरे मे कर बंद पीटा.

ग्वालियर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के मुताबिक जिले के बिजौली थाने की ग्राम पंचायत पारसेन में 15-16 मई की रात एक महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई थी इससे पहले 13-14 मई को इसी थाना क्षेत्र में चोरी के आरोपी मुरैना के गोपालपुरा में छिपा है। सूचना के बाद थाना प्रभारी बिजौली केपी सिंह यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी और गोपालपुरा मुरैना में दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बिजौली की चोरी स्वीकार की और इसके अलावा साथियों के साथ मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म करना भी स्वीकार किया। पुलिस के लिए ये घटना चुनौती थी क्योंकि जिस महिला के साथ घटना हुई थी उसका पति कोरोना पॉजिटिव था और अस्पताल में भर्ती था।
खबर यह भी है👉👉👉 नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला आया सामने,आरोपी गिरफ्तार.
बदमाशों की एक चूक, पुलिस ने 11 दिन में किया खुलासा
घटना के बाद पुलिस एक्टिव हुई। सबसे पहले आसपास महिला और उसके घर के बारे में पता किया। आखिर में पुलिस ने 13 से 17 मई के बीच वहां मोबाइल टॉवर लोकेशन निकाली। सौ से ज्यादा फोन नंबर एक्टिव मिले। इसमें 90 फीसदी नंबर 13 से 17 मई तक लगातार एक्टिव थे। साफ था कि वह यह नंबर स्थानीय निवासियों के थे। इसमें से 2 मोबाइल नंबर सिर्फ 16- 17 मई की रात ही वहां दो घंटे के लिए एक्टिव हुए थे। इन नंबर को सर्च कर पुलिस ने खुलासा कर दिया। इसमें से एक नंबर विकास शर्मा सुमावली का निकला। इसे उठाने के बाद गैंग के अन्य सदस्य धौलपुर राजस्थान निवासी सुनील जाट, सोनू निवासी भिंड की पहचान हुई और उन्हें गिरफ्तार किया गया।तीनों आरोपियों के नाम सामने आने के बाद पुलिस ने पूछताछ की तो पता लगा कि सुनील जाट (धौलपुर) व सोनू (भिंड) जहां भी चोरी की वारदात करने जाते थे वहां महिलाएं दिखने पर दुष्कर्म जरूर करते थे। बिजौली में 11 दिन पहले हुई वारदात को उन्होंने कुबूल किया है। गैंग इससे पहले राजस्थान के धौलपुर में भी चोरी के दौरान दो महिलाओं से रेप कर चुकी है।
खबर यह भी है👉👉👉 मध्य प्रदेश में स्नातर फाइनल ईयर के ओपन बुक एग्जाम 11 जून से 19 जून 2021 तक.
पुलिस ने जब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपने एक अन्य साथी की लोकेशन चम्बल पुल के पास बताई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। दोनों आरोपियों की तलाशी लेनेपर इनके पास से 315 बोर के कट्टे मई कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों का तीसरा साथी फरार है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किये गए आरोपियों में से एक मुरैना का है और एक भिंड का जबकि तीसरा साथी धौपुर राजस्थान का है। बदमशों की निशानदेही पर चोरी में गया नया फ्रिज, मोबाइल फोन आदि बरामद कर लिए गए है।
खबर यह भी है👉👉👉 दवा ना मिलने से परेशान मरीज सिविल सर्जन ऑफिस के सामने पेट्रोल डाल आत्महत्या की, की कोशिश.
एसपी अमित सांघी ने बताय ाकी पूछताछ में पता चला है कि मुरैना के आरोपी और धौलपुर के आरोपी की मुलाकात धौलपुर जेल में हुई थी और इनकी रिश्तेदारी भिंड में है तो तीनों ने गिरोह बना लिया। ग्वालियर में भी इनकी रिश्तेदारी थी ये लोग घटना करने के बाद वहीँ छिप जाया करते थे। एसपी ने बताया कि फरार धौलपुर के आरोपी के खिलाफ वहां के थानों में भी चोरी और दुष्कर्म जैसे अपराध दर्ज हैं। जल्दी ही उसे भी गिरफ्तार कर लिए जायेगा।

1 comment
[…] खबर यह भी है👉👉👉 कोरोना पीड़ित मरीज की पत्नी के साथ दुष्…. […]