36.4 C
Madhya Pradesh
June 18, 2026
MP Sidhi News
Uncategorized

कोरोना समीक्षा बैठक में हुआ बड़ा फैसला, महाराष्ट्र आने-जाने वाली सभी बसों को किया गया प्रतिबंधित…..

महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए गुरुवार को मंत्रालय में हुई कोरोना समीक्षा बैठक में महाराष्ट्र से यात्री बस परिवहन बंद करने का फैसला लिया गया है।

21 मार्च से 31 मार्च तक महाराष्ट्र से आने जाने वाली सभी बसें बंद रहेंगी परिवहन विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। केंद्र सरकार के अनुसार महाराष्ट्र में कोरोना की दूसरी लहरा चुकी है जो पहले की अपेक्षा कई गुना अधिक खतरनाक है, सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए कारगर उपाय किए जाएं।

1 अप्रैल से पहली से आठवीं तक स्कूल खोलने के फैसले में बाद में लिया जाएगा निर्णय-

आज हुई समीक्षा बैठक में पहली से लेकर आठवीं तक स्कूल खोलने के विषय में चर्चा तो हुई लेकिन फैसला नही लिया गया, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि कोरोना की स्थिति को देखते हुए स्कूल खोलने के निर्णय पर पुनर्विचार किया जाएगा।

Related posts

लड़की ने मंगेतर को वीडियो कॉल किया, उसी के सामने फंदा लगाकर कर ली आत्महत्या

MP SIDHI NEWS TEAM

व्हाट्सएप हैकिंग से इंदौर की महिला के साथ ठगी

MP SIDHI NEWS TEAM

नाम पूछकर चूड़ी विक्रेता को पीटने के मामले में चार गिरफ्तार, सड़क पर उतरा हिंदू जागरण मंच, विरोध प्रदर्शन

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!