29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
Uncategorized

कोरोना संक्रमण नियंत्रण में है, पर सावधानी आवश्यक : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि  प्रदेश में कोरोना संक्रमण अब नियंत्रित होता जा रहा है। पॉजिटिव आने वालों की संख्या लगातार कम हो रही है, लेकिन अभी सावधानी बनाये रखना आवश्यक है। कल लगभग 76 हजार टेस्ट कराये गये जिनमें से केवल 1640 पॉजिटिव आए और 4 हजार 995 लोग स्वस्थ हुए। प्रदेश का रिकवरी रेट बढ़कर 95% हो गया है। पॉजिटिविटी की दर घट कर अब 2.1% रह गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने निवास से मीडिया के लिए जारी संदेश में यह बात कही।

खबर यह भी है👉👉👉 लॉकडाउन में क्राइम अनकंट्रोल : इलाज कराने जा रही 82 साल की वृद्धा के गले से बदमाश ने खींची चेन, झुमका छीनने में बाइक पलटी, मां की मौत, बेटा घायल.

मुरैना में सतर्कता जरूरी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि डिंडोरी जिले में पॉजिटिव प्रकरण शून्य हो जाना बधाई की बात है। प्रदेश के 23 जिले ऐसे हैं जहां पॉजिटिव केस 10 से कम हैं। कटनी, आगर-मालवा, बुरहानपुर और खण्डवा में तो 1-1 ही केस आया है। टीकमगढ़ और सिंगरोली में 2-2 प्रकरण आए हैं परंतु मुरैना में सतर्कता जरूरी है। यहां कल 48 पॉजिटिव प्रकरण आये थे, जिनकी संख्या आज 75 हो गई है। स्थिति को संभालने के लिए कोरोना गाइड लाइन का गंभीरता से पालन करना जरूरी है, नहीं तो संकट बढ़ने का खतरा रहेगा। अत: मुरैनावासियों को गंभीरता से प्रयास करने होंगे। इंदौर, भोपाल, सागर,रतलाम और अनूपपुर में पिछले सात दिनों की पॉजिटिविटी 5% के आसपास है। यह चिंता का विषय है।

खबर यह भी है👉👉👉 कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने पहुंची पुलिस ने दुकानदार के सिर पर मारा डंडा निकला खून, भीड़ ने आरक्षक को जमकर लाठी-डंडों से पीटा.

क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियां लेंगी कोरोना कर्फ्यू से मुक्ति का निर्णय

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना संक्रमण को हमें रोकना है और जनजीवन को बहाल भी करना है। अत: जिला, जनपद, वार्ड और ग्राम पंचायतों की क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियों को कोरोना गाईड लाइन के अनुरूप अपने क्षेत्र को कोरोना कर्फ्यू से मुक्त करने और धीरे-धीरे अनलॉक करने के बारे में निर्णय लेना होगा।

Related posts

यासीन मलिक को उम्र कैद, 10 लाख रुपये का जुर्माना भी

MP SIDHI NEWS TEAM

हवाई अड्डे पर वीवीआईपी सुविधा लेने के लिए खुद को बताया अमित शाह का रिश्तेदार, मामला दर्ज

MP SIDHI NEWS TEAM

कौन बनेगा उत्‍तराखंड का अगला CM ? इन 4 नेताओं के नाम चल रहे सबसे आगे

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!