29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

कोरोना अपडेट : राहत की खबर आज 90 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग, जिले में आज 21 नए कोरोना संक्रमित मिले

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई कि गुरुवार रात्रि 12 बजे तक कुल 991 सैंपल जांच के लिए भेजे गए और 973 लोगो की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमे से 21 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है।

सी.एम.एच.ओ. ने बताया कि कोरोना संक्रमण से व्यक्तियो को स्वस्थ होने के बाद गुरुवार को 90 व्यक्तियो को डिस्चार्ज किया गया है। सभी को अपने घर पर अभी एक सप्ताह एहतियात बरतते हुए प्रदान की गई दवाओं का सेवन करने की सलाह दी गई, साथ ही सामाजिक दूरी, मास्क का उपयोग, बारंबार हाथ धोते रहने जैसी सावधानियां रखने की समझाइश दी गई है।

खबर यह भी है👉👉👉 विन्ध्य में ब्लैक फंगस का कहर : रीवा मेडिकल कॉलेज में उपचार कराने आए सतना के युवक की चिकित्सकों ने निकाली आंख.

अब जिले में कुल 9110 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 8780 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है, और अब जिले में कुल 245 एक्टिव केस हो गए हैं तथा जिले में अब तक मृत्यु के कुल प्रकरण 85 हैं।

खबर यह भी है👉👉👉 पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने फिर दिया विवादास्पद बयान कहा- ‘भारत महान नहीं, बदनाम है’.

जिला मुख्यालय के शासकीय संस्थाओं में उपलब्ध 107 आइसोलेशन बेड में से 106 रिक्त है और 113 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड में से 66 रिक्त है तथा 10 बेड आई.सी.यू. के सभी बेड भरे हुए है ।दिनांक 28 मई 2021 को सायं 5:00 बजे तक 12 रेडमिशिविर इंजेक्शन लगाए गए, अब जिला औषधि भंडार में 171 वायल बैलेंस में है।

——कोरोना अपडेट—-
👉 जिले में 21 मिले नए कोरोना संक्रमित
👉 90 व्यक्तियो ने जीती कोरोना से जंग
👉 कुल संक्रमित 9110
👉डिस्चार्ज 8780
👉एक्टिव केस 245
👉 मृत्यु 85

Related posts

बाहर से आने वाले व्यक्तियों का क्वारेन्टीन होना अनिवार्य,सभी ग्राम पंचायतों में की गई है व्यवस्था-कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी

MP SIDHI NEWS TEAM

सेवानिवृत्ति होने वाले कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण लंबित रखने पर कलेक्टर ने वेतन रोकने के दिए निर्देश

MP SIDHI NEWS TEAM

शिवराज सरकार प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने में अग्रसर, सीधी विधानसभा में 3 अरब से ज्यादा के कार्य हैं संचालित – केदारनाथ

MP SIDHI NEWS TEAM

1 comment

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!