
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का एक और बयान विवादों में घिर रहा है, जिसमें उन्होने कहा है कि “भारत महान नहींं, भारत बदनाम है।सतना जिले के मैहर दौरे पर शुक्रवार को आए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक पत्रकार द्वारा भारत की छवि को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में ये बात कही, जिसने अब तूल पकड़ लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कोविड से हुई मौतों पर एक बार फिर शिवराज सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डेढ़ लाख लाशें श्मशान पहुंची हैं। इनमें से 80 % शवों का अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल से किया गया है। जनता को दिखाई देने वाले सरकारी आंकड़े झूठे हैं।पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा- प्रदेश में इन दिनों कोविड माफिया चल रहा है। अस्पतालों में बेड से लेकर दवाओं में कई गुना पैसे वसूले जा रहे हैं। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इस बयान को ट्वीट करते हुए लिखा है कि “मेरा भारत महान था, महान है और महान ही रहेगा।”
खबर यह भी है👉👉👉 कोरोना पीड़ित मरीज की पत्नी के साथ दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को ग्वालियर पुलिस ने गिरफ्तार.
बता दें, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे पहले से निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मैहर पहुंचे। इसके पहले वे विशेष विमान से दिल्ली से चलकर खजुराहो आए। यहां से मैहर पहुंचे। हेलीपैड में कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद सीधे मैहर मंदिर की डेउढ़ी पर पहुंचे। क्योंकि कोरोना प्रोटोकाॅल के कारण मैहर मंदिर बंद था। उन्होंने नीचे गेट पर ही पुरोहितों की मौजूदगी में पूजा अर्चना की।
खबर यह भी है👉👉👉 नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला आया सामने,आरोपी गिरफ्तार.

कमलनाथ बोले- सीएम शिवराज को बॉम्बे जाना चाहिए। वे एक्टिंग अच्छी कर लेते हैं। इससे मध्य प्रदेश का नाम रोशन होगा। इसके बाद वे केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- मोदी जी ने भारत को बदनाम कर दिया है, इसलिए भारतीयों पर विश्व ने आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। मैहर सर्किट हाउस में पत्रकारवार्ता करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा “मैं तो कह रहा हूं भारत महान नहीं, भारत बदनाम है। आज सब देशों ने रोक लगाई है कि भारत के लोग नहीं आ सकते। मुझे तो किसी ने न्यूयॉर्क से फोन किया कि भारत के लोग जो टैक्सी चलाने वाले हैं, कोई उनकी टैक्सी में बैठने को तैयार नहीं हैं।”
खबर यह भी है👉👉👉 रीवा में जूनियर डॉक्टरों ने एसएएफ जवान को करीब एक घंटे तक कमरे मे कर बंद पीटा.
“मेरा भारत महान था, महान है और महान ही रहेगा”-भाजपा महासचिव
बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्विटर पर कमलनाथ के इस वीडियो को शेयर करते हुए उनपर जमकर प्रहार किया है। उन्होने लिखा है कि “मेरा भारत महान था, महान है और महान ही रहेगा। लेकीन चीनी दिमाग से सोचने और इटालियन चश्मे से देखने वालों को यह नजर नहीं आएगा। आप जैसों को तो गोस्वामी तुलसीदास दी कहकर गए हैं- जाको प्रभु दारुण दुख देही, ताकि मति पहले हर लेही।” इस तरह कैलाश विजयवर्गीय ने सीधे सीधे ये कह दिया है कि कमलनाथ की बुद्धि खराब हो गई है।
सोशल डिस्टेंसिंग के नियम हवा में, मास्क भी नहीं आया नजर
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के दौरे के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ता न सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया और न ही कई लोग मास्क लगाए नजर आए। काफिला निकले समय ज्यादातर नेता एक दूसरे से चिपके नजर आए। जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त इंसीडेन्ट कमांडर भी बेबस नजर आए।

2 comments
[…] […]
[…] […]