24.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेश

नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला आया सामने,आरोपी गिरफ्तार

एक तरफ जहां कोरोना काल में कर्फ्यू के चलते लोग अपने घरों में बंद है तो वहीं दूसरी ओर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं सांवेर क्षेत्र के धरमपुरी से नाबालिग लड़की के अपहरण करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। सांवेर थाना क्षेत्र के अंतर्गत धरमपुरी के समीप साईं विहार कॉलोनी की एक महिला ने सांवेर थाने पहुंचकर उनकी बेटी के लापता होने का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने 72 घंटे के अंदर ही एक्टिव मोड में रहकर आरोपी को पीड़िता के साथ ढूंढकर आरोपी के ऊपर पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

सांवेर थाने पर पदस्थ एसआई सपना डोडिया ने बताया कि 21 मई को साईं विहार कॉलोनी की रहने वाली महिला ने अपनी 12 साल 6 माह की बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसके बाद पुलिस ने अलग-अलग बिंदुओं के आधार पर मामले की जांच की और मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने शिप्रा के समीप सड़क पर खड़े नाबालिक लड़के और लड़की को पुलिस ने धर दबोचा। जब लड़की का मेडिकल टेस्ट करवाया गया तो पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म भी हुआ है। पुलिस ने दुष्कर्म संबंधित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस मामले में सांवेर थाने की टीम में निरीक्षक अनिल सिंह चौहान, उपनिरीक्षक सपना डोडिया, दिनेश अवस्या, पँकेश सिंह, रोशनी शर्मा, सुमित रजक सराहनीय योगदान रहा।

Related posts

यूपी, राजस्थान, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से मध्य प्रदेश आने-जाने वाली बसें अब 15 मई तक रहेंगी बंद

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना की तीसरी लहर का डरावना मंजर,प्रदेश में एक दिन में हुई 8 मौतें, उज्जैन में दो, 142 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर

MP SIDHI NEWS TEAM

MP में एक्टिव केस 280 पार, आज 42 नए पॉजिटिव, इन जिलों ने बढ़ाई चिंता, CM ने बुलाई बैठक

MP SIDHI NEWS TEAM

2 comments

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने फिर दिया विवादास्पद बयान कहा- ‘भारत महान नहीं, बदनाम है’ - MP Sidhi News May 28, 2021 at 4:43 pm

[…] खबर यह भी है👉👉👉 नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ दुष्…. […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!