18.1 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 22 अगस्त

शासकीय शिक्षा महाविद्यालयों के बी.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रशन की अंतिम तिथि 22 अगस्त 2021 है। संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र श्री धनराजू एस ने बताया कि बी.एड. पाठ्यक्रम की कुल 1385 सीट्स के लिए अभी तक 2445 रजिस्ट्रशन हो चुके हैं। जिनमे से 1940 आवेदकों ने चॉइस फिलिंग भी कर दी है। प्रथम बार में ही सीटों से अधिक संख्या में रजिस्ट्रेशन किया जाना उत्साहवर्धक है। इस आधार पर सम्भवतः एक ही राउंड में सभी सीट्स पर प्रवेश पूर्ण किये जा सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि सन 2008 के बाद से प्रदेश शिक्षा महाविद्यालयों में सभी सीट्स विभागीय शिक्षकों के लिए आरक्षित थीं, जिन पर इस वर्ष से पुनः फ्रेश विद्यार्थियों के लिए प्रवेश प्रारंभ किये गए हैं। इस वर्ष कुल सीटों में से 692 सीट्स विभागीय शिक्षकों के लिए और 678 सीट्स फ्रेश छात्रों के लिए हैं। इच्छुक छात्र एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अंतिम तिथि 22 अगस्त को भी इन महाविद्यालयों मे प्रवेश के लिए अपना पंजीयन करा सकते हैं।

Related posts

966 पदों पर निकली बंपर भर्ती, अच्छी सैलरी, जानें आयु-पात्रता

MP SIDHI NEWS TEAM

शहर के गली मोहल्लों में ऑटो से घूमे कलेक्टर और SP

MP SIDHI NEWS TEAM

लॉकडाउन में अवैध रूप से बिक रही थी शराब पुलिस ने की कार्यवाही

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!