24.3 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामले के बीच पंचायत चुनाव टाले जा सकते है, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान

मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते आंकड़े और ओबीसी आरक्षण पर जारी सियासत के बीच पंचायत चुनाव एक बार फिर टाले जा सकते है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कोरोना के चलते चुनाव टाले जाएं,  यह मेरी व्यक्तिगत राय है।  लोगों की जिन्दगी से बढकर कुछ नहीं है।

लोगों की जान हमारी पहली प्राथमिकता

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि चुनाव किसी की जिंदगी से बड़ा नहीं, लोगों के जान हमारी पहली प्राथमिकता है।हाल ही में दूसरे राज्यों में हुए पंचायत चुनाव का जो पूर्व का अनुभव है, उनसे काफी नुकसान हुआ है, लोगों के स्वस्थ पर असर पड़ा है।यह मेरी व्यक्तिगत राय है कि वर्तमान में कोरोना की दहशत और आहट को देखते हुए पंचायत चुनाव को टाला जाना चाहिए।

इधर, पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मप्र सरकार की पुनर्विचार याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से इंकार कर दिया है और अब अगली सुनवाई 3 जनवरी 2022 में होगी।वही राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से कोई अपडेट नहीं आई है।

Related posts

सीधी पुलिस के प्रयास से चिटफंड कंपनियों में ग्रामीणों के फसे करोड़ों रुपयों का मूलधन आज मिला वापस,महगाई को लेकर प्रभारी मंत्री का बेतुका बयान

MP SIDHI NEWS TEAM

जन-सहयोग से इंदौर में निर्मित हुआ प्रदेश का सबसे बड़ा कोविड केयर सेंटर,600 बेड्स की क्षमता के साथ आज हुआ ट्रायल रन,6 हजार बेड्स की कार्य-योजना तैयार…

MP SIDHI NEWS TEAM

फैक्ट्री में तैयार हो रही थी नकली शहद, पुलिस ने दबोचा

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!